virat dhoni

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने फॉर्म में वापसी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-12 के पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को असंभव जीत दिला दी थी. इसके बाद नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाए.

vkXvsXban

इस वक्त विराट कोहली(246) ही टूर्नामेंट के लीडिंग रन स्कोरर हैं. कोहली वर्ल्ड कप से पहले UAE में खेले गए एशिया कप में ही फॉर्म में लौटे थे. पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने के अलावा सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ करीब ढाई साल से चली आ रही शतकों के सूखे को भी खत्म किया. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ करियर का 71वां शतक जड़ दिया. उसी दौरान विराट कोहली ने बताया था कि खराब दौर में Mahendra Singh Dhoni ने उनको मैसेज किया था. कोहली ने बताया था कि उनके टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी इकलौते इंसान थे, जिन्होंने उनको एसएमएस किया था. अब कोहली ने खुलासा किया है कि आखिर धोनी ने उस दिन उनको क्या मैसेज किया था.

maxresdefaultXX2X

RCB पॉडकास्ट पर बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, “एकमात्र व्यक्ति जो वास्तव में मेरे पास पहुंचा है वह एमएस धोनी है. और मेरे लिए यह जानना एक ऐसा आशीर्वाद है कि मेरा इतना मजबूत बंधन और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ इतना मजबूत रिश्ता हो सकता है जो मुझसे इतना वरिष्ठ हो. यह एक दोस्ती है जो बहुत सारे आपसी सम्मान पर आधारित है.”

“यह उन चीजों में से एक है जिसका उन्होंने मेरे पास पहुंचने वाले संदेश में उल्लेख किया था, कि जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, तो लोग यह पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे कर रहे हैं? इसलिए, यह मेरे घर में आया, यह ऐसा ही था.”

Virat Kohli MS Dhoni 1636427886192 1642931193752 1

कोहली ने आगे कहा, “मुझे हमेशा ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया है जो बहुत आत्मविश्वासी है, मानसिक रूप से बहुत मजबूत है और किसी भी स्थिति और परिस्थिति को सहन कर सकता है और हमें रास्ता दिखा सकता है. कभी-कभी आप जो महसूस करते हैं वह यह है कि जीवन के किसी भी बिंदु पर, आपको कुछ समय लेने की जरूरत है पीछे हटें और समझें कि आप कैसे कर रहे हैं.”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *