10 k l rahul indian cricketer playing shot hd images scaled

टीम इंडिया को एशिया कप और विश्व कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंटस में हिस्सा लेना है | मगर इससे पहले जो ख़बरें आ रही है वो क्रिकेट फैंस को निराश कर सकती है |भारतीय टीम अभी चोटिल खिलाडीयों से परेशान है, जैसेजैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, टीम इंडिया की सिरदर्दी ज्यादा ही बढ़ रही है | ख़बरें है की केएल राहुल की एशिया कप में वापसी करना मुश्किल है | बीसीसीई ने भी वापसी पर या इनके पूरी तरह फिट हो जाने का स्पष्टीकरण नहीं दिया है | एक रिपोर्ट के अनुसार कहा गया की राहुल का 50 ओवेरों के क्रिकेट में फिट हो जाना मुश्किल लगता है, मगर बीसीसीई की मेडिकल रिपोर्ट का मानना है की राहुल वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए फिट हो जाएंगें |

99954491

आपको बता दे की राहुल हेमस्ट्रिंग के चोट के कारण पिछले तीन महिनों से क्रिकेट के मैदान से दूर है | आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए राहुल को फील्डिंग के दौरान दाई जांघ में चोट लगी थी | इसके चलते राहुल आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो गये थे |

हाल ही में राहुल ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट्स पर विडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने बलेब्बाजी के साथसाथ विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू कर दिया है, हालाकिं, 50 ओवर प्रारूप में राहुल का हेमस्ट्रिंग चोट से उबरना थोड़ा मुश्किल नज़र आ रहा है |

6951bca85ae6f06549a5758e0a5647f8

श्रेयश अय्यर की बात की जाए तो इन्हें बॉर्डरगावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनकी पीठ में चोट लग गयी थी इसके चलते वे ना तो आईपीएल खेल पाए और ना ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल | चोट के चलते वे वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भी जगह नही बना पाए | उन्हें फिट होने में अभी 3 महीने से भी ज्यादा समय लगेगा , यानी उनका एशिया कप खेलना भी मुश्किल लग रहा है |हालाकिं अय्यर रिकवरी कर रहे हैं और फ़िलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब पर हैं, मगर उनकी पीठ में अभी भी दर्द है | अगर भारतीय टीम 100 प्रतिशत फिट होने पर श्रेयश को मैदान में उतारना चाहता है तो यह मुश्किल लग रहा है |

GettyImages 1421958524 2 scaled

टीम इंडिया के लिए बहुत जरुरी है की श्रेयस अय्यर या केएल राहुल में से कोई बल्लेबाज फिट हो | टीम इंडिया नंबर-4 , 5 पर उपयुक्त विकल्प की खोज कर रही है, इसके अलावा ऋषभ पंत की वापसी पर भी टीम प्रबंधक एवं फैंस की सांसे अटकी हुई है | भारतीय क्रिकेट फैंस इन दोनों को लेकर सकारात्मक उम्मीद कर रहे हैं |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *