1stXt20

2022 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हाथों सेमीफाइनल हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, फिर इसी इंग्लिश टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस वक्त भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंची है, जहां दोनों देशों के बीच 18 नवंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज के बाद दोनों देश इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी.

hardik pandya 0
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने कुछ सीनियर खिलाड़ियों, जैसे Rohit Sharma, Virat Kohli,KL Rahul आदि को आराम दिया है. मैनेजमेंट ने स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya को टीम की कमान सौंपी है और Rishabh Pant को उनका डेप्युटी बनाया गया है. इसके अलावा मैनेजमेंट ने कुछ नए खिलाड़ियों को दौरे पर भेजा है. प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज Shubhman Gill अपना इंटरनेशनल टी20 डेब्यू कर सकते हैं. Ishan Kishan, Sanju Samson, स्पिनर Kuldeep Yadav और Washington Sundar की वापसी हुई है. इसके अलावा एक्प्रेस पेसर Umran Malik को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है.

VVS Laxman to be Indian head coach in Zimbabwe says BCCI secretary Jay Shah
टीम के कोच के रूप में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) अध्यक्ष VVS Laxman साथ हैं. मुख्य कोच Rahul Dravid को आराम दिया गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड : India Squad: Hardik Pandya (C), Shubman Gill, Ishan Kishan, Deepak Hooda, Suryakumar Yadav, Shreyas Iyer, Rishabh Pant (VC and WK), Sanju Samson (WK), Washington Sundar, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Harshal Patel, Mohd. Siraj, Bhuvneshwar Kumar, Umran Malik.

न्यूजीलैंड का स्क्वाड : New Zealand Squad: Kane Williamson (capt), Finn Allen, Michael Bracewell, Devon Conway (wk), Lockie Ferguson, Daryl Mitchell, Adam Milne, Jimmy Neesham, Glenn Phillips, Mitchell Santner, Tim Southee, Ish Sodhi, Blair Tickner.

अब कुछ जरुरी सवाल –

indvsnz

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई कब खेला जाएगा ?

– भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पहला टी20आई शुक्रवार, 18 नवंबर को खेला जाएगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई कहां खेला जाएगा ?

– भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा.

hardik williamson

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई कितने बजे से शुरू होगा ?

– भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई दोपहर 12 बजे(भारतीय समयानुसार) से शुरू होगा, टॉस आधे घंटे पहले यानी 11:30 बजे होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई कहां देख सकेंगे ?

– Amazon Prime एप पर मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *