kapilX1X

विश्व क्रिकेट में कौन सी टीम सर्वश्रेष्ठ है इसका अनुमान विश्वकप से लगाया जाता है, जो कि क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC द्वारा विश्व कप का आयोजन टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट के लिए होता है। कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि 60 ओवर का विश्वकप भी आयोजित किया जा चुका है।

Kapil Dev

 विश्व क्रिकेट में इकलौती ऐसी टीम के बारे में आपको बताएगी जिसने 20, 50 और 60 ओवर का विश्व कप जीतने का विश्व रिकॉर्ड बना रखा है। क्रिकेट में पहले तीन विश्व कप- 1975, 1979 & 1983 का आयोजन 60 ओवर के रूप में हुआ था। पहले दो संस्करण में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की थी तो वही 1983 विश्व कप में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने मजबूत वेस्टइंडीज को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

Kohli Dhoni

इसके बाद 1987 में विश्व कप का आयोजन भारत और पाकिस्तान का हुआ और ओवर की संख्या 60 से घटाकर 50 कर दी गई। तब से अब तक वनडे क्रिकेट में 50 ओवर का विश्व कप ही होते आ रहा है। भारत के 1983 विश्व कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत में आयोजित 50 ओवर का वनडे विश्व कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को मात दी थी।

sree dhoni 0

यही नहीं 2007 में पहली बार टी-20 विश्व कप का आयोजन हुआ था और पहले ही संस्करण में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया था। भारतीय टीम विश्व क्रिकेट में इकलौती ऐसी टीम है जिसने 20, 50, 60 ओवर विश्व कप जीत रखे हैं। यह खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम भी नहीं है क्योंकि उन्होंने सभी 50 ओवर और एक 20 ओवर के विश्व कप जीत रखे हैं.

Dhoni ICC trophy collage

अगर वेस्टइंडीज की टीम वनडे विश्व कप जीत जाती है तो वह भारत के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन सकती है क्योंकि वेस्टइंडीज के नाम 60 ओवर और दो 20 ओवर के विश्व कप जीत दर्ज है. हालांकि वेस्टइंडीज की टीम साल 1996 में आखिरी बार 50 ओवर के विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह आंकड़े देखकर लगता है कि भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित रहेगा। आपको क्या लगता है ? कमेंट में हमें बताएं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *