WhatsAppXImageX2022 12 22XatX6.50X.18XPMX

भारतीय टीम का यह बांग्लादेश दौरा कुछ खास नहीं रहा था। तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 188 रनों की जीत दर्ज कर, टेस्ट सीरीज में कुछ उलटफेर की आशंकाओं को समाप्त कर दिया। लेकिन अभी दूसरे मैच भी भारत को दमदार खेल दिखाना होगा और उसकी शुरुआत ढ़ाका में दूसरा टेस्ट मैच के पहले दिन हो गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 227 के स्कोर पर ही सिमट गई।पहली इनिंग्स ने बांग्लादेश को इतने कम रनों पर रोकने में हमारी गेंदबाजी का सबसे बड़ा हाथ था। इसमें तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 4 और स्पिन गेंदबाज अश्विन ने भी 4 विकेट झटके। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने 84(157) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

WhatsAppXImageX2022 12 22XatX6.51X.04XPMX

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जो की बिलकुल गलत साबित हुई। भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही हावी दिखे और 12 साल बाद टेस्ट टीम में लौटने वाले जयदेव उनादकट ने बांग्लादेश की पहले झटका दिया। पहले सेशन में बांग्लादेश ने केवल दो ही विकेट खोए। एक वक्त बांग्लादेश की टीम 205 रनों पर 5 विकेट ही गिरे थे। लेकिन उसके बाद महज 22 रन के भीतर ही भारतीय गेंदबाजों ने आतंकी गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटक कर बांग्लादेश को 227 रनों पर ऑल-आउट कर दिया।

WhatsAppXImageX2022 12 22XatX6.51X.56XPMX

भारतीय गेंदबाजों की बात करे तो उमेश यादव और रवि अश्विन से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट लिए। वहीं 12 साल बाद टेस्ट टीम में लौटने वाले जयदेव उनादकट ने भी 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को ध्वस्त करने में योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए है। जहा कप्तान केएल राहुल 30 गेंदों पर 3 रन बनाकर और शुभमन गिल 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद है। टीम इंडिया अभी बांग्लादेश से 208 रन पीछे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *