hardikX12X

न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम तैयार है अब टी20 सीरीज के लिए. न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार, 27 जनवरी से हो रहा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा. टी20 सीरीज के दौरान दोनों टीमों के कप्तान बदले नजर आएंगे. भारतीय टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya करेंगे जबकि कीवी टीम की कमान स्पिनर Mitchell Santner के हाथों में होगी.

दिग्गज खिलाड़ियों को दिया गया है आराम

rohit virat

भारतीय वनडे टीम में मौजूद कुछ दिग्गज खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान Rohit Sharma और पूर्व कप्तान Virat Kohli को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए आराम दिया है.

8hdiuh88 rahul dravid on virat kohli 625x300 04 September 22

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच Rahul Dravid ने प्रेस कॉनफ्रेंस में बताया था कि रोहित और विराट को आराम दिया गया है ड्रॉप नहीं किया गया है. Rajat Patidar, Shahbaz Ahmed, और KS Bharat न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि Shardul Thakur और Mohammad Shami को बाहर किया गया है. वहीं अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की वजह से तेज गेंदबाज Mohammad Siraj को आराम दिया गया है.

इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

shawX4

एक लंबे अंतराल के बाद ओपनर Prithvi Shaw की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. उन्हें KL Rahul की जगह टीम में शामिल किया गया है. शॉ को प्लेइंग-11 में भी शामिल किया जा सकता है, हालांकि उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ से टक्कर मिल सकती है. Rahul Tripathi, Deepak Hooda, Shivam Mavi, Arshdeep Singh, Mukesh kumar, और Jitesh Sharma टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल हैं.

pandyaX2 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वाड : Hardik Pandya(captain), Suryakumar Yadav(vice-captain), Ishan Kishan(wk), Ruturaj Gaikwad, Shubman Gill, Deepak Hooda, Rahul Tripathi, Jitesh Sharma(wk), Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal, Arshdeep Singh, Umran Malik, Shivam Mavi, Prithvi Shaw, Mukesh Kumar.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *