vina

कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण ही एकमात्र विकल्प था. जहाँ एकतरफ पूरी दुनिया जिंदगी की जद्दो जहद में थी उसी समय कुछ शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के उस समय शिक्षण के लिए उपलब्ध एकमात्र साधन ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से छात्रों के अकादमिक ह्रास को ख़त्म किए.ऐसे ही चुनिंदा शिक्षकों के सम्मान के लिए दी बिहार टीचर्स अवार्ड दिया गया.

61708358 af8b 471a ad01 85fdef74f53e

ऐसी ही एक शिक्षिका विनीता शर्मा, मध्य विद्यालय, रामानंद बीघा, बेला,गया को ऑनलाइन शिक्षण में श्रेष्ठ योगदान देने के लिए ‘दी बिहार टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह का आयोजन ऑनलाइन शिक्षण को मजबूती प्रदान करने वाले संगठन ‘द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स’ ने 11 सितंबर 2022 को कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस के वाणिज्य सभागार में किया.

5da6f029 d6b6 4b4f 8360 9ec2ff05b8e1

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के सी सिन्हा ने सहभागिता की. इस सम्मान समारोह में संपूर्ण बिहार से 112 शिक्षकों एवं 10 शिक्षार्थियों का चयन किया गया. द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स की तरफ से शिक्षकों द्वारा कोरोना काल से लगातार ऑनलाइन शिक्षा प्रदान किया जाता रहा है जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होता रहा है. इस संगठन की तरफ से अनेक वीडियो यूट्यूब और फेसबुक के प्लेटफार्म पर उपलब्ध है जिससे इसकी ऑनलाइन शिक्षण के प्रति सजगता साफ दिखती है.

अवार्ड से सम्मानित शिक्षिका विनीता शर्मा ने इस अवार्ड के लिए द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स समूह के प्रति अपना आभार व्यक्त किया तथा अपनी सफलता के लिए अपने परिवार एवं विद्यालय परिवार के संपूर्ण सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *