PBKS

बाएं हाथ के टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर Shikhar Dhawan का नाम IPL टीम Punjab Kings(PBKS) के कप्तान के रूप में तय हो गया है. आगामी सीजन यानी IPL 2023 में शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. शिखर धवन, जो ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, 2023 IPL सीजन में Mayank Agarwal की जगह लेंगे.

dhawan

IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी टीम के नए कप्तान का ऐलान किया. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शिखर धवन की तस्वीर लगाई और कैप्शन में लिखा, “पंजाब किंग्स के लिए गब्बर शिखर पर होंगे ! #SherSquad अपने नए कप्तान का स्वागत करो जट जी!”

Shikhar Dhawan 1

गौरतलब है कि IPL 2022 मेगा ऑक्शन में जाने से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने अपने 2 खिलाड़ी Mayank Agarwal और Arshdeep Singh को रिटेन किया था और मयंक को कप्तानी की जिम्मेदारी दी थी. पंजाब की टीम ने मेगा ऑक्शन में शिखर धवन को 8.25 करोड़ रूपए में खरीदा था. और धवन ने सीजन में 14 मैचों में 460 रन ठोक दिए थे. धवन भारतीय वनडे टीम के अभिन्न अंग हैं. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में शिखर धवन एक्शन में नजर आएंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *