collage 4

DA hike: आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले के बारे में, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिली है। जी हां, केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA Hike) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब यह नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा, यानी कर्मचारियों को इसका एरियर भी मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि इसका आपकी सैलरी पर क्या असर पड़ेगा और आपकी जेब में कितने ज्यादा पैसे आएंगे।

images 1

इस फैसले का फायदा करीब 48.66 लाख कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनर्स को होगा। सरकार ने महंगाई भत्ते को मौजूदा 53% से बढ़ाकर 55% कर दिया है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों को अब उनकी बेसिक सैलरी का 55% महंगाई भत्ता मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की इस बैठक में लिया गया यह फैसला सरकार के खजाने पर सालाना 6,614.04 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार डालेगा।

अब जानते हैं कि इस बढ़ोतरी से आपकी सैलरी में कितना इजाफा होगा। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी पर दिया जाता है, इसलिए हर कर्मचारी की सैलरी में बढ़ोतरी अलगअलग होगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो पहले उसे 53% DA के हिसाब से 10,600 रुपये मिलते थे। अब DA बढ़कर 55% हो गया है, यानी अब उसे 11,000 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब हर महीने 400 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

इसी तरह, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पहले उसे 26,500 रुपये का DA मिलता था, जो अब बढ़कर 27,500 रुपये हो जाएगा। यानी सैलरी में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

अब सवाल उठता है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कितनी बार होती है? बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। एक बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। इससे पहले जुलाई 2024 में DA में 3% की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था।

अब बात करते हैं एरियर की। सरकार ने यह फैसला मार्च 2025 में लिया है, लेकिन यह 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च तीन महीने का एरियर भी उनकी सैलरी में जोड़ा जाएगा।

वीडियो के आखिर में सबसे अहम सवाल जो लोगों के मनन में उठता है वो ये कि आखिर, 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा? सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। इस आयोग की सिफारिशें 2026 से लागू होने की संभावना है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

तो दोस्तों, इस नए महंगाई भत्ते के फैसले से सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी। 

 

also read: बैंक कर्मचारी कर रहे हैं आपको परेशान? ऐसे करें शिकायत!

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *