collage 2025 02 24T193640.997

cyber fraud: सावधान, साइबर ठगी का नया तरीका, इस कॉल को उठाते हीं खाली हो जायेंगे बैंक बैलेंस!

भारत में साइबर अपराधियों द्वारा नएनए स्कैम्स के तरीके अपनाए जा रहे हैं. इन नएनए ठगी के तरीकों को लोग समझ नहीं पाते और साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं। इनमें से एक नया स्कैम, जिसे कॉल मर्जिंग स्कैमकहा जा रहा है, इन दिनों काफी चर्चा में है। इस स्कैम में अपराधी कॉल मर्ज करके ओटीपी (OTP) लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे बैंक खातों में अनधिकृत लेनदेन हो सकता है। UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने इस स्कैम के बारे में लोगों को चेतावनी दी है और इसे लेकर एक सूचना जारी की है।

cyber fraud

कॉल मर्जिंग स्कैम कैसे काम करता है?

कॉल मर्जिंग स्कैम में साइबर ठग आपको किसी इवेंट, जॉब ऑफर, या अन्य कारणों से कॉल करते हैं। इसमें यह दावा किया जाता है कि वे आपका नंबर आपके दोस्त से प्राप्त कर रहे हैं, और उसी दोस्त से आपका संपर्क होना बताया जाता है। इसके बाद, आपको कहा जाता है कि आपका दोस्त दूसरे नंबर से कॉल कर रहा है, और आपको दोनों कॉल को मर्ज करने के लिए कहा जाता है। जब आप कॉल मर्ज करते हैं, तो वह कॉल आपके दोस्त की नहीं, बल्कि स्कैमर का होता है, जिसके जरिये otp बताया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान, स्कैमर ओटीपी को सुन लेता है और फिर आपके बैंक या अन्य ऑनलाइन अकाउंट्स से अनधिकृत लेनदेन कर सकता है या आपका बैंक बैलेंस खाली हो सकता है। इस स्कैम को खासकर ओटीपी कॉल्स के माध्यम से किया जाता है। आमतौर पर ओटीपी मैसेज के जरिए आता है, लेकिन अगर आप कॉल पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प चुनते हैं, तो यह स्कैमर्स के लिए आसान हो जाता है। कॉल मर्जिंग के कारण स्कैमर्स को आपकी ओटीपी जानकारी मिल जाती है, जिससे वे आपके ऑनलाइन अकाउंट्स की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं। इसके तहत अपराधी पहले आपकी व्यक्तिगत जानकारी जुटाते हैं और फिर ओटीपी की मदद से आपके अकाउंट को एक्सेस करते हैं।

cyber fraud

कॉल मर्जिंग स्कैम से बचने के तरीके

इस स्कैम से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियाँ अपनानी चाहिए:

  1. सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है इस तरह के स्कैम्स के बारे में जानकारी रखना। अगर आपको इस तरह के धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में पता है, तो आप ठगों के जाल में नहीं फंसेंगे। इसलिए, हमेशा नए स्कैम्स के बारे में जागरूक रहें और सतर्क रहें।
  2. कॉल्स से बचें: यदि आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आती है और वह कॉल मर्ज करने के लिए कहता है, तो उस कॉल को तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें। कभी भी ऐसी कॉल्स को स्वीकार न करें, जो आपको किसी अनजान नंबर से आपके दोस्त के बारे में बताकर कॉल मर्ज करने के लिए कहें।
  3. स्पैम कॉल्स से बचें: हाल ही में एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने स्पैम डिटेक्शन सर्विस शुरू की है, जो आपको ऐसे कॉल्स के बारे में चेतावनी देती है। जब कोई कॉल स्पैम डिटेक्टेड के रूप में दिखता है, तो उसे पूरी तरह से नजरअंदाज करें। इस तरह के कॉल्स को उठाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
  4. यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल करके दावा करता है कि वह आपका दोस्त है और कॉल मर्ज करने के लिए कहता है, तो सीधे उस व्यक्ति से संपर्क करें और उसकी कॉल को सत्यापित करें। इस प्रक्रिया से आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि यह कॉल सही है या नहीं।
  5. ओटीपी सुरक्षा: हमेशा ओटीपी प्राप्त करने के लिए सुरक्षित माध्यमों का इस्तेमाल करें। यदि ओटीपी कॉल के माध्यम से आता है, तो इसे साझा न करें और इसे किसी के साथ मर्ज करने की अनुमति न दें। ओटीपी आपकी व्यक्तिगत जानकारी है, और इसे साझा करने से धोखाधड़ी हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *