collage 32

भारत ने भी चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी शुरुआत अच्छे तरीके से की। बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर उन्होंने अपना खाता खोला। भारत का नेट रन रेट अब +0.408 है, हालांकि वह न्यूजीलैंड से पीछे है। भारत ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। एक एक कर सभी टीमों के रन रेट की बात करेंगे. तब तक आप हमारे साथ बने रहे.

 

वहीँ दुसरी ओर टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार आगाज हुआ। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 107 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम का नेट रन रेट +2.140 है और वह ग्रुप-बी के शीर्ष पर है। आज, ग्रुप-बी का एक अन्य मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जिसका साउथ अफ्रीका पर असर पड़ सकता है।

 

ग्रुप-बी की वर्तमान स्थिति में साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट सबसे अच्छा है। वहीं, अफगानिस्तान की हालत खराब है, खासकर पाकिस्तान के मुकाबले, जिसने टूर्नामेंट के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार का सामना किया। पाकिस्तान का नेट रन रेट -1.200 है, जबकि अफगानिस्तान का नेट रन रेट -2.140 हो गया है, जो साउथ अफ्रीका से हारने के बाद और भी घटा।

 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुपबी और ग्रुपए की पॉइंट्स टेबल इस प्रकार हैं:

ग्रुपबी:

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
साउथ अफ्रीका 1 1 0 0 0 2 +2.14
ऑस्ट्रेलिया 0 0 0 0 0 0 0
इंग्लैंड 0 0 0 0 0 0 0
अफगानिस्तान 1 0 1 0 0 0 -2.14

ग्रुप:

टीम मैच जीत हार टाई नो रिजल्ट पॉइंट्स नेट रन रेट
न्यूजीलैंड 1 1 0 0 0 2 +1.2
भारत 1 1 0 0 0 2 +0.408
बांग्लादेश 1 0 1 0 0 0 -0.408
पाकिस्तान 1 0 1 0 0 0 -1.2

बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ीं
ग्रुप ए की बात करें तो अब बांग्लादेश और पाकिस्तान के लिए स्थिति बेहद कठिन हो गई है, क्योंकि दोनों ने एकएक मैच हार लिया है। इन दोनों टीमों के लिए अगले मैच में जीत जरूरी है, अन्यथा सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी में प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, इस कारण ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाला मैच बेहद अहम होगा।

104547025

पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
भारत इस मैच को जीतकर ग्रुप ए के शीर्ष स्थान पर पहुंचने की कोशिश करेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा। अगर पाकिस्तान यह मैच हार जाता है, तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांचक सफर
21 फरवरी को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच था, और अगले दिन 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के इस रोमांचक सीजन में हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, और टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने प्रदर्शन को बेहतरीन बनाना होगा

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *