btsc

14बिहार में नयी सरकार केआगमन के साथ ही सरकारी नौकरी के लिए बहाली में तेजी आती दिख रही है. बता दे कि बिहार प्रदेश में फीमेल हेल्थ वर्कर या एएनएम के पदों को लेकर काफी समय से भर्तियां चल रही हैं और अब इन पदों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी जारी कर दी गई है. जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिधि आज यानी 1 सितम्बर निर्धारित की गयी हैं. अगर आप भी बिहार तकनीकी सेवा आयोग के इन बंपर पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता रखते हैं और आवेदन करना चाहते हैं पर किसी कारण से नही कर पाएं है तो , आज ही अप्लाई कर दे . क्योंकि आज का दिन इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम दिन हैं और इसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन नही किया जा सकेगा.

बता दे कि इस बिहार तकनीकी सेवा आयोग के रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 10709 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन 10,709 पदों में जनरल के लिए 3,539 पद, ईबीएस 868 पद, एससी 2,188 पद, एसटी 82 पद, ओबीसी 2,403 पद , बी.सी 1,191 पद, और बी.सी फीमेल के लिए 438 पद निर्धारित की गयी हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कल के बाद आपको मौका नहीं मिलेगा.

16 बिहार तकनीकी सेवा आयोग के एएनएम पदों पर आवेदन करने के लिए केवल केवल ऑनलाइन माध्यम का ही उपयोग किया जा सकेगा. इसके लिए आप केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए आप pariksha.nic.in और btsc.bih.nic.in के किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफ की डिग्री का होना जरुरी हैं. इस डिग्री के बिना वे इसमें आवेदन नही कर सकतें हैं. इसके साथ ही यह भी जरुरी है कि कैंडिडेट बिहार नर्सिंग एसोसिएशन के साथ भी खुद को रजिस्टर्ड कर चुकें हो. वहीं जहां तक आयु सीमा की बात हैं, तो इन पदों के लिए आयु सीमा श्रेणी के अनुसार अलग- अलग निर्धारित की गयी हैं. मोटे तौर पर कैंडिडेट्स की आयु समा कम से कम 21 और अधिक से अधिक 40 होनी चाहिए. इसके साथ आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में नियम के अनुसार छुट दी जाएगी.

अगर सैलरी की बात करें तो, इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को महीने के 20,000 रुपये तक मिलेगी. वहीं इसकी स्टार्टिंग सैलरी 5,200 से शुरू की जाएगी. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में आवेदन करने के लिए फीमेल हेल्थ वर्कर कैंडिडेट्स को 200 रुपए शुल्क देना होगा. इन पदों पर सेलेक्शन बीटीएससी के द्वारा तैयार की गयी मेरिट के आधार पर होगा.18इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट pariksha.nic.in पर जाना होगा. जहां इन्हें होम पेज पर आवेदन लिंक दिया जायेगा , उस पर कैंडिडेट को क्लिक कर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर वे ऑनलाइन फॉर्म भरे और साथ ही इस फॉर्म से जुड़े एप्लीकेशन फीस और ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट कर देंगे. अंत में आप फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें. इन सभी प्रक्रिया के बाद कैंडिडेट्स इन पदों के लिए होने वाली परीक्षा में बैठ सकेंगे.

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *