collageX X2022 11 30T184608.673X

अभी शादी का सीजन चल रहा है. सोशल मीडिया पूरी तरह दूल्हादुल्हन और शादी के रस्मों की तस्वीरों से पट चूका है. इस दौरान दूल्हा दुल्हन के कई मजेदार विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जो लोगो को काफी इंटरटेन भी कर रही है. इन सब के बीच एक ऐसी खबर भी सामने आई है जो लोगो को चौंका रही है. इस मामले में सभी अपनी अपनी राय दे रहे हैं. कोई इसे सही ठहरा रहा है तो कोई गलत बता रहे हैं. जयमाले के वक़्त आपने दुल्हे और दुल्हन को अक्सर रोमांटिक पोज में देखा होगा. इस पल को खास बनाने के लिए कपल कुछ रोमांटिक पोज देते हैं जैसे एक दुसरे के गले लगना, अगर दुल्हे और दुल्हन के फैमिली जरा बोल्ड नेचर के हैं तो यहाँ ये कपल एकदूसरे को किस करते हुए भी नजर आते हैं. लेकिन इसके विपरीत एक मामला सामने आया है जहाँ एक दुल्हन को अपने दुल्हे का किस करना रास नहीं आया और इसका खामियाजा दुल्हे को ऐसे भुगतना पड़ा की उसे बारात बिना अपनी दुल्हन के ही वापस ले जानी पड़ी.

AN UNHAPPY COUPLE

मामला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हो रही विवाह का है जहाँ एक युवक और युवती की शादी हो रही थी. दोनों परिवारों की सहमती के बाद दुल्हे और उसके परिवार ने लड़की के गाँव बरात लेकर पहुंचे. तभी जयमाले के दौरान दुल्हे ने कुछ ऐसा किया की दुल्हन ने शादी तोड़ दी. मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है की जयमाला के दौरान युवक युवती को किस करने की कोशिश की और अश्लील हरकतें की इसी बात से गुस्सा युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया.

marriage

गांव के लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन के सामने किसी की एक ना चली शादी की रस्में को रोकते हुए वहां हंगामा मच गया. दुल्हन की शादी से इनकार करने की खबर से कुछ देर के लिए बराती और सरातियों बीच सन्नाटा पसर गया. दूल्हा पक्ष की लाख मिन्नतें करने के बाद भी दुल्हन ने शादी के लिए नहीं माना. इसके बाद गांव की पंचायत बैठाई गई पंचायत में भी दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. उसने साफ कह दिया कि वह ना तो शादी करेगी और ना ही उस लड़के के साथ जाएगी मामला थाने तक पहुंच गया यहां पंचायत की सहमति के आधार पर विवाह की सारी रस्में समाप्त कर दी गई और दूल्हे को अपनी दुल्हन के बिना ही घर लौटना पड़ा.

WhatsAppXImageX2022 11 30XatX16.53X.18X

यह मामला यूपी के संभल जिले का है जहां बदायूं के बिल्सी निवासी युवक और बहजोई थाना इलाके के गांव की युवती की शादी मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत हो रही थी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *