Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u353858435/domains/bihari.news/public_html/wp-content/themes/newspack-theme/inc/template-tags.php on line 442

प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में इन दिनों लोगों को सुखे का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से तापमान में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि यह कहा जा रहा है कि बारिश होने के कारण किसानों को थोड़ा फायदा मिला है. हालाकि बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में लोगों को नुकसान का सामना भी करना पड़ा है. भागलपुर में गंगा नदी के जलस्तरमें बढ़ोतरी होने से कटाव का क्षेत्र बढ़ गया था. जिसके कारण लोगों का घर गंगा नदी में समा गया. पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान हुई वज्रपात से कई लोगों की जान चली गई. हालांकि विभाग ने लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने को कहा है.

monsoon weakens in bihar little chance of rain in next 5 6 days

मौसम विभाग की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार यह बताया गया है कि 21 सितंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम, एवं दक्षिण-मध्य भागों के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन होने की संभावना जताई गई है. वहीं 22 सितंबर को लेकर जारी अपडेट में यह बताया जा रहा है कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भागों के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ ही मेघ गर्जन होने की संभावना जताई जा रही है. विभाग की तरफ से जारी अपडेट में यह बताया गया है कि अब गंगा नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है. अब गंगा के साथ ही इनकी सहायक नदियां उफान पर नहीं है. ऐसे में अब तटीय इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है.

17 10 2020 rain

प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण इस साल सबसे कम बारिश दर्ज की गई है. विभाग की तरफ से जारी अपडेट में यह बताया गया है कि प्रदेश से मानसून अब लौट रहा है ऐसे में लौटते मानसून में बारिश देखी जा रही है. जिसके कारण महीने के अंत तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि बारिश के दौरान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है साथ ही यह भी कहा है कि अगर काले बादल छाए हों तो आप खुले में न रहे. इस दौरान लोगों को पक्के मकान में जाने की सलाह दी जा रही है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *