8Xbatters

टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है और सभी टीम इसकी तैयारियों में जुट गई है। टी20 क्रिकेट में शतक लगाना बहुत ही मुश्किल काम माना जाता है लेकिन विश्व के कुछ चुनिंदा बल्लेबाज यह कारनामा करके दिखा चुके हैं।

उन बल्लेबाजों की सूची कुछ इस प्रकार है –

1) Chris Gayle(क्रिस गेल) –

T7ALmpxM

टी20 विश्व कप के इतिहास का पहला शतक क्रिस गेल के बल्ले से पहले संस्करण में निकला था। साल 2007 में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 57 गेंदों में 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे। क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप में एक नहीं बल्कि 2 शतक लगाए हैं। दूसरा शतक क्रिस गेल ने भारत में आयोजित t20 विश्व कप में लगाया था। क्रिस गेल ने मात्र 48 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

2) Suresh Raina (सुरेश रैना) –

BXEpl6H0

भारत के लिए इकलौता शतक सुरेश रैना ने लगाया है। T20 विश्वकप 2010 में सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए थे। रैना के बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया है।

3) Mahela Jayawardene (महेला जयवर्धने) –

mahela jayawardene sri lanka

श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज महेला जयवर्धने t20 विश्व कप में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। श्रीलंका के लिए t20 विश्व कप में इकलौता शतक इनके ही बल्ले से निकला है और यह शतक t20 विश्व कप 2010 का दूसरा शतक था। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 64 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 100 रन बनाए थे।

4) Brendon McCullum(ब्रैंडन मैकुलम) –

150048.3X

न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने टी-20 विश्व कप 2012 में बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और 58 गेंदों में 11 चौकों और सात छक्कों से 123 रन बनाए थे। उन के बाद कोई भी न्यूजीलैंड का बल्लेबाज शतक t20 विश्व कप में नहीं लगा पाया।

5) Alex Hales(एलेक्स हेल्स) –

18642 8564216 updates

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2014 में 64 गेंदों में 116 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस बार भी एलेक्स हेल्स टी20 विश्वकप टीम में शामिल हैं और उनसे इंग्लैंड के प्रशंसकों को बहुत उम्मीदें होंगी।

6) Ahmed Sehzad(अहमद शहजाद) –

ahmed shezad

पाकिस्तान के लिए एकमात्र शतक लगाने वाले बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 65 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए थे।

7) Tamim Iqbal (तमीम इकबाल) –

Tamim Iqbal

2016 में धर्मशाला में ओमान के खिलाफ बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 63 गेंदों में 103 रन की नाबाद पारी खेली थी और बांग्लादेश के लिए शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बने.

8) Jos Buttler(जोस बटलर) –

skysports jos buttler england 5567790

पिछले साल T20 विश्वकप में जोश बटलर ने 67 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली थी। टी20 विश्व कप में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *