banXvsXeng

बांग्लादेश की टीम ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम को टी20 सीरीज में 3-0 से पटखनी दी है. दरअसल इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई है. 3 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने वर्ल्ड टी20 चैंपियन को एक भी मुकाबला नहीं जीतने दिया. बांग्लादेश की टीम ने मंगलवार को शेरे-बांग्ला स्टेडियम में इंग्लैंड को 16 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.

bangladesh clean sweep england t20 series

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने विकेटकीपर-बल्लेबाज Linton Das की शानदार अर्धशतकीय पारी, Najmul Hossain Shanto(47) और Rony Talukdar(24) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट होकर 158 रन बनाए. लिंटन दास ने 73 रन बनाए थे वहीं इंग्लैंड की तरफ से Chris Jordan और Adil Rashid को 1-1 विकेट मिला.

banXbeatXeng

159 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 142 रन ही बना सकी. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी की. Taskin Ahmed ने 2 विकेट चटकाए जबकि Tanvir Islam, Mustafizur Rahman और कप्तान Shakib Al Hasan ने 1-1 विकेट लिए. मुस्तफिजुर रहमान ने बेहद किफायती गेंदबाजी की, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में सिर्फ 14 रन खर्च किए. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डाविड मलान और कप्तान जॉस बटलर के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई थी लेकिन दोनों के 14वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट होने से इंग्लिश पारी लड़खड़ा गई और अंत में टीम 6 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी और बांग्लादेश ने 16 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मलान 53 रन जबकि बटलर 40 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह बांग्लादेश ने इंग्लैंड को टी20 श्रृंखला 3-0 से हराया हालांकि इससे पहले वनडे सीरीज इंग्लैंड ने 2-1 से जीती थी.

BAN VS ENG
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की टी20 सीरीज की बात करें तो अंतिम मैच में लिंटन दास को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया जबकि नजमुल होसैन शांतो को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड से नवाजा गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *