aksar2X

KL Rahul के बाद भारत के एक और स्टार क्रिकेटर ने शादी रचा ली है. जी हां, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Axar Patel गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए. अक्सर पटेल ने गुरुवार, 26 जनवरी को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी रचाई. इससे पहले बुधवार, 25 जनवरी को अक्सर पटेल की मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया था.
हालांकि अक्सर पटेल ने अपनी शादी की कोई तस्वीर या विडियो अभी तक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की है लेकिन इन्स्टाग्राम और ट्विटर पर कई फैंस ने उनके यादगार दिन की तस्वीर और विडियो शेयर की है. अक्सर और मेहा की शादी की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

jd 1

अक्सर पटेल की शादी में साथी खिलाड़ी Jaydev Unadkat पहुंचे थे. उनादकट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर के साथ तस्वीर शेयर की है. जयदेव ने कैप्शन में लिखा, “वेलकम टू द क्लब”.

Axar Patel and Meha Patel

अक्सर पटेल और मेहा ने पिछले साल 20 जनवरी को ही सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. अक्सर पटेल और मेहा पटेल ने संगीत सेरेमनी में जोरदार डांस भी किया. वहीं अक्सर पूरे बैंड-बाजे के साथ मेहा से शादी करने पहुंचे, बारात के दौरान अक्सर पटेल के डांस का विडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है.

अक्सर पटेल की पत्नी मेहा पटेल पेशे से एक डाइटिशियन और न्यूट्रीशियनिस्ट हैं. मेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं.

axar patel wife meha sixteen nine

रवीन्द्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्सर पटेल ने उनकी जगह ली. अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्होंने सबका दिल भी जीता है और टीम के नियमित सदस्य भी बन गए हैं. शादी के बाद वो अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे.

klXmarriage 1

बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज KL Rahul ने अथिया शेट्टी के साथ शादी रचाई थी, वो भी ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आगामी टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे. दोनों न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही सीमित ओवरों की घरेलु सीरीज से छुट्टी ली थी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *