asif

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) ने पाकिस्तान के Asif Ali और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज Fareed Ahmad को ICC कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-1 को तोड़ने के लिए दंड दिया गया है. दोनों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.

32edd853 7d12 4e29 ad7e 574d467ac96b

आसिफ ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया, जो “अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करने” से संबंधित है, जबकि फरीद ने अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लंघन किया है, जो संबंधित है “एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक खिलाड़ी, खिलाड़ी समर्थन कार्मिक, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (एक दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क.”

खिलाड़ियों ने भी अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी Andy Pycroft द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है.

asif

मैच में उस वक्त काफी टेन्स माहौल था जब आसिफ अली बल्लेबाजी कर रहे थे और अफगानिस्तान की जीत में रोड़ा बने हुए थे. 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का खाने के बाद फरीद अहमद ने पांचवीं गेंद एक स्लो बाउंसर फेंकी, जिसपर आसिफ ने एक अनियंत्रित शॉट खेला और कैच आउट हो गए. तेज गेंदबाज जश्न मानाने सीधे बल्लेबाज के सामने पहुंच गए, जो आसिफ को पसंद नहीं आई. आसिफ ने गुस्से में गेंदबाज को बल्ला दिखाया और पवेलियन की ओर जाने लगे. लेकिन जाते-जाते भी दोनों में कहा-सुनी हो रही थी. आसिफ के इस व्यव्हार से पूरा क्रिकेट जगत सन्न रह गया. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसकी आलोचना भी की. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुलबदीन नैब ने आसिफ अली को बैन करने की मांग की. और अब ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें सजा सुनाई ही.

naseem

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में तेज गेंदबाज Naseem Shah के 2 छक्कों की बदौलत रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *