aksra

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बेतिया में हो रहे नगर निकाय चुनाव के रोड शो में पहुंची. मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी की डिमांड करने लगे. भीड़ इतनी अनियंत्रित हो चुकी थी की अक्षरा को कार से उतरकर स्कूटी से भागना पड़ा. इस स्कूटी को प्रत्याशी के पति रोहित सिकरिया चला रहे थे. स्कूटी का पीछा करते हुए लोग भी दौड़े आ रहे थे. नज़ारा किसी फिल्म की शूटिंग से कम नहीं लग रहा था. यह मामला बीते रविवार का है. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है.

AKSHRA2

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के चुनाव में मेयर पद के लिए खड़ी गरिमा देवी सिकरिया के पक्ष में अक्षरा सिंह चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी. प्रचार-प्रसार के दौरान काफिला पोखर भिंडा गाँव पहुंचा. जब रोड शो खत्म हुआ तब अक्षरा गाड़ी से नीचे उतर गयी. उनके नीचे उतरते ही उनके चाहने वाले सेल्फी लेने के लिए टूट पड़े. भीड़ इतनी अधिक थी की उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया था.

Akshara Singh Run Away without Wearing Slippers
भीड़ से किसी तरह खुद को बचा कर अक्षरा बाहर की तरफ निकली. इसी बीच प्रत्याशी के पति रोहित सिकरिया ने उन्हें स्कूटी पर बैठाया और अनियंत्रित भीड़ से बचाने के लिए उन्हें किसी तरह लेकर निकले. बेकाबू होती भीड़ के बीच में अक्षरा के चप्पल भी निकल गये थे और उन्हें खाली पैर ही भागना पड़ा.
दरअसल बेतिया नगर निगम का यह चुनाव 28 दिसम्बर को होने वाला है. चुनाव में खड़ी प्रत्याशी गरिमा सिकरिया के पक्ष में अक्षरा चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी. और इसी बीच यह दुर्घटना हुई. आपको बता दें सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के पति रोहित सिकरिया और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *