AC Maintenance Tips: गर्मियों की दस्तक के साथ ही एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल हर घर में ज़रूरी हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि AC को इस्तेमाल करते वक्त की गई एक छोटी–सी गलती आपको हजारों का नुकसान पहुँचा सकती है?
जी हां! आज हम बात करेंगे एक ऐसी आदत के बारे में, जो आपके AC की उम्र कम कर सकती है और आपके बिजली बिल को बढ़ा सकती है। अब आप सोच रहे होंगे, इसमें गलत क्या है? तो चलिए विस्तार से जानते हैं, कि क्यों आपको हमेशा AC को रिमोट से ही बंद करना चाहिए।
AC का कंप्रेसर, उसके हार्ट की तरह होता है। जब आप AC को रिमोट से बंद करते हैं, तो वह एक प्रॉपर प्रोसेस से बंद होता है — कंप्रेसर पहले खुद को बंद करता है, फिर बाकी पार्ट्स जैसे फैन आदि।
लेकिन जब आप उसे अचानक स्विच से बंद करते हैं, तो ऐसा होता है जैसे किसी चलते हुए वाहन की चाबी खींच ली जाए। इससे कंप्रेसर पर जबरदस्त लोड पड़ता है, और उसकी उम्र घट जाती है।
अगर कंप्रेसर खराब हो गया, तो समझिए पूरा सिस्टम बैठ गया। और फिर रिप्लेसमेंट? वो तो बहुत महंगा पड़ता है।

कई बार लोग शिकायत करते हैं कि AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा। तो इसका कारण भी यही हो सकता है कि आप AC को बार–बार सीधे स्विच से बंद कर रहे हैं।
इससे कंप्रेसर की क्षमता कमजोर हो जाती है, और उसकी कूलिंग एफिशिएंसी गिरने लगती है।
गर्मी में जब ठंडक चाहिए, तब आपका AC सिर्फ हवा फेंकता रह जाता है। नतीजा? पसीना, चिढ़चिढ़ापन और फिर AC की सर्विसिंग में वक्त और पैसा दोनों खर्च।
AC में लगे फैन और मोटर भी काफी सेंसेटिव होते हैं। जब आप अचानक बिजली काट देते हैं, यानी स्विच ऑफ करते हैं, तो वो अचानक रुक जाते हैं।
ऐसे शॉक से उनके बियरिंग्स खराब हो सकते हैं, फैन की बैलेंसिंग बिगड़ सकती है और उसकी स्पीड कम हो सकती है।
ये सब धीरे–धीरे AC की परफॉर्मेंस पर असर डालता है।
AC के लिए जो स्विच और सॉकेट्स इस्तेमाल होते हैं, वो खास डिजाइन किए गए होते हैं ताकि ज्यादा वोल्टेज झेल सकें।
बार–बार इनको ऑन और ऑफ करने से, खासकर तब जब AC चालू हो, तो उसमें लगे वायरिंग, सर्किट ब्रेकर, और कैपेसिटर जैसे पार्ट्स जल सकते हैं।
इनकी रिपेयरिंग या रिप्लेसमेंट पर काफी खर्च आता है।
अब सवाल उठता है — सही तरीका क्या है?
- हमेशा AC को रिमोट से बंद करें।
- जब रिमोट से बंद कर लें, तो 10-15 सेकंड बाद स्विच ऑफ करें।
- AC को कभी भी डायरेक्ट स्विच या MCB से ऑन–ऑफ न करें, खासकर जब वो चालू स्थिति में हो।
इससे ना सिर्फ आपका AC लंबे समय तक चलेगा, बल्कि आपकी पॉकेट पर भी हल्का रहेगा।
also read: Summer tips: गर्मियों में घड़े के पानी को इन 5 तरीकों से बनाये फ्रिज जैसा ठंडा!
