Vastushastra: तिजोरी में हम अपने गहने, पैसे और कीमती सामना रखते हैं लेकिन हमारे हिंदू धर्म में इसका महत्व इससे कहीं ज्यादा है।

तिजोरी को वास्तु शास्त्र और सनातन परंपरा में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस बात का खास ख्याल रखा जाना चाहिए कि तिजोरी को किस दिशा में रखा जाना चाहिए। तिजोरी रखने की सबसे सही जगह क्या होती है। इस बात का आपके जीवन, आपके परिवार की समृद्धि और आपकी प्रगति से प्रत्यक्ष संबंध होता है। मान्यताओं के अनुसार सही दिशा और सही स्थान में तिजोरी रखने से धन में स्थिरता आती है और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक उर्जा आती है जो परिवार की प्रगति की ओर लेकर बढ़ती है। तो सबसे पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि तिजोरी किस दिशा में रहनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी रखने के लिए दक्षिण पश्चिम यानी नैऋत्य दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है। नैऋत्य दिशा को स्थिरता से जोड़कर देखा जाता है।

upopoअगर बात करें तिजोरी के दरवाजे की तो उत्तर दिशा की ओर खुलना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि हिंदू परंपरा में उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर तिजोरी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलता है तो इससे घर में धन के आगमन और आर्थिक प्रगति के योग बनते हैं। यही वजह है कि वास्तु के जानकार अपनी तिजोरी को इस तरह से रखते हैं कि उसका दरवाजा खोलते समय व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की ओर हो। आप महसूस करते होंगे कि जो भी व्यक्ति इस नियम का पालन करता है, वो आर्थिक रुप से बेहद समृद्ध होता है।

इसके अलावा वास्तु के अनुसार तिजोरी रखने के कुछ खास नियम भी है। तिजोरी को कहीं भी ठेल कर या घुसा कर नहीं रखना चाहिए। तिजोरी ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसके सामने बैठकर पूजा करने की पर्याप्त जगह हो। भूल कर भी तिजोरी के सामने जूते चप्पल, गंदगी, कबाड़, झाड़ू वगैरह नहीं रखना चाहिए।

इसके साथ ही तिजोरी रखते समय इस बात का भी ख्याल रखें कि तिजोरी को कभी भी टॉयलेट या बाथरुम की दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन के आगमन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि तिजोरी के उपर कभी भी बेवजह की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। तिजोरी के उपर और आसपास साफ सफाई और व्यवस्थित वातावरण रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो अपनी तिजोरी के अंदर चांदी का सिक्का, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की तस्वीर और शुभ का प्रतीक मानते हैं। तिजोरी में आप थोड़े चावल भी रख सकते हैं यह समृद्धि का प्रतीक होता है।

अंत में एक बात को गांठ बांध लो कि धन दौलत सिर्फ दिशा देखने से नहीं बल्कि कठिन परिश्रम, सही वित्तीय फैसले और पैसों का प्रबंधन तथा निवेश की आदतों से ही पैसे बचाए और बनाए जा सकते हैं। वास्तु हमारी परंपरा है और इसका निर्वहन जीवन में सकारात्मकता के लिए किया जा सकता है लेकिन आर्थिक तरक्की और धनवान बनने के लिए वित्तीय योजनाएं ही सबसे महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें बताए गए उपायों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आर्थिक समृद्धि के लिए मेहनत, सही वित्तीय योजना, बचत और निवेश को प्राथमिकता दें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *