Gurupurnima: गुरु पूर्णिमा हिंदू परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र दिन होता है। हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस साल यानी वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा देवशयनी एकादशी के शुरु होने वाले चातुर्मास में 29 जुलाई को पड़ने जा रहा है। वैदिक विज्ञान के अनुसार गुरु का सीधा संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। यह ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और शिक्षा का कारक मान जाता है।
ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी जन्म कुंडली में बृहस्पति कमजोर है और इसकी वजह से आपके जीवन में निरंतर समस्याएं आ रही हैं तो आप गुरु पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करें और अपने जीवन से समस्याओं को दूर करें। गुरु पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों की आज हम चर्चा करेंगे जिनसे आपको आर्थिक लाभ तो प्राप्त होगा ही साथ ही साथ अगर आप जॉब में हैं तो आपके प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।

भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा करें: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। उन्हें ज्ञान और धर्म का प्रतीक माना जाता है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ साथ बृहस्पति की पूजा करेंगे तो आप पर सदैव भगवान विष्णु की कृपा बनीं रहेगी। इतना ही नहीं यह पूजा साथ साथ करने से नौकरी में तरक्की के योग भी बनेंगे। गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक प्रज्जवलित करें।
गुरु मंत्रों का करें जाप: गुरु पूर्णिमा के दिन अपने आराध्य का ध्यान करें। इसके साथ ही गुरु मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में शुभ लाभ के योग बनेंगे और धीरे धीरे परेशानियां दूर होंगी। गुरु मंत्र का जाप करने में मन शांत होता है। किसी भी काम को करने में एकाग्रता बढ़ती है। गुरु पूर्णिमा के दिन आप ओम ब्रिं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। ऐसा करने से जीवन में सौभाग्य और समृद्धि के योग बनेंगे।
भगवान सत्यनारायण की कथा करें: गुरु पूर्णिमा के दिन अपने घर में भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन करें। संभव हो तो पाठ स्वयं करें। अगर आप स्वयं पाठ करेंगे तो आपके जीवन में चल रही समस्याएं स्वतः दूर होने लगेंगी और आने वाली समस्याएं दूर भागेंगी। गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करने से आपके करियर में सफलता के योग बनेंगे। घर आंगन धन धान्य से परिपूर्ण रहेगा।
गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है। इसे बड़ा खास माना जाता है। अगर आप इस दिन जल में कच्चे दूध को मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।
तो अगर आप भी अपने जीवन में सुख–समृद्धि, आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और मानसिक शांति की कामना करते हैं, तो इस गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और विश्वास के साथ इन उपायों को अवश्य करें। शास्त्रों के अनुसार सच्ची निष्ठा से की गई पूजा, गुरु का सम्मान और ईश्वर की आराधना जीवन की अनेक बाधाओं को दूर करने में सहायक मानी जाती है। हालांकि, इन उपायों को आस्था और आध्यात्मिक परंपरा के रूप में ही अपनाएं। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ जरूर साझा करें। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
डिस्क्लेमर :
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।
also read: Sundaytips: रविवार को भूल कर भी न करें पैसों का लेन देन, बढ़ने लगती है परेशानियां….
