lord ganesha 1638428624

Wednesday remedies: सनातन धर्म दुनिया का एकमात्र ऐसा धर्म है जिसका हर दिन ईश्वर, अध्यात्म और मानव कल्याण को समर्पित होता है। हिंदू परंपरा में बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन होता है। भगवान गणेश को विध्नहर्ता भी कहते हैं यानी की तमाम विध्नों और बाधाओं को दूर करने वाले देवता। अगर आपके और आपके परिवार के जीवन मंे विध्न और बाधाएं आ रहीं हैं। कारोबार में वृद्धि नहीं हो रही है। करियर में तरक्की रुकी हुई है तो बुधवार का दिन आपके लिए बेहद खास है। भगवान गणेश को रिद्धि और सिद्धि के दाता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह अच्छी किस्मत, तीव्र बुद्धि और सीखने की क्षमता आदि के कारक हैं। कुंडली में बुध कमजोर होने की वजह से जीवन में तरह तरह की परेशानियां आती रहती हैं। तो आइए, बुधवार को किए जाने वाले कुछ आसान से उपायों की चर्चा करते हैं जिनसे आपका बुध मजबूत होता है।

beliefs and mythology of pahalgam temple c628243624425b997fe2aec1c7c9d67b

1. हरी मूंग की दाल का दान करें: बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। इसके साथ ही बुधवार को सपरिवार भोजन में हरी मूंग का दाल सेवन करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। भोजन में हरी मूंग का सेवन करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। किसी भी काम में किस्मत साथ देने लगती है। मान्यता है कि बुधवार के दिन शिवलिंग की पूजा में हरी मूंग की दाल समर्पित करने से भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त होने लगती है।

2. गौमाता को हरा चारा खिलाए: हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। गौमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। बुधवार के दिन गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए। उस हरे चारे में सवा पाव मूंग और उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाने से सभी देव देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और परिवार आर्थिक रुप से संपन्न होता है।

3. भांजी, भतीजी, बहन को दो हरे रंग का उपहार: बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करनी हो तो अपनी भांजी, बहन या भाई की बेटी को हरे रंग का कोई उपहार दें। अगर बहन बड़ी है तो उसका चरण छूकर आर्शीवाद प्राप्त करें और फिर उपहार दें। ऐसा करने से आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवन के अलग अलग मार्गों में चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगा। कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा।

4. किन्नरों को दान करें: बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे दान करें। इसके बाद उनसे आर्शीवाद के रुप में एक रुपया उनसे प्राप्त करें। इस पैसे को अपने पूजा के स्थान पर रखें। वहां धूप,दीप दिखाएं। रात में सोने से पहले इस पैसे को हरे कपड़े में बांधकर तिजोरी या आलमारी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

5. कुत्ते, बिल्लियों और पक्षियों को पानी पिलाएं: बुधवार के दिन सड़क पर रहने वाले कुत्तों, बिल्लियों और आसमान में विचरण करने वाले पक्षियों को पानी पिलाएं। इससे आपकी कुंडली का बुध मजबूत होगा और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

जीवन में समस्याएं हर किसी की हैं। ईश्वर की आराधना और कर्म की प्रधानता से इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। आप भी शुद्ध अंतःकरण से इन उपायों को अपनाएं और अपने जीवन में खुशियां लेकर आएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल/ वीडियो में दी गई जानकारी प्राचीन मान्यताओं और आस्था पर आधारित है। हम इसके वैज्ञानिक दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।

also read: Monday remedies: पैसों की कमी से निराश हैं तो सोमवार का दिन है आपके लिए खास, करें आसान उपाय और भोलेनाथ को करें प्रसन्न….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *