a44bb625 04e6 4cdb 9999 c48432a8ea94

Monday remedies:  आज की दुनिया में पैसा है तो सब कुछ है। पैसा है तो समाज में इज्जत है। पैसा तो घर परिवार में सुख शांति है। पैसा तो नहीं तो परिवार भी नहीं पूछता। अगर आप भी पैसे की तंगी से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बावजूद आपकी धन संबंधित परेशानियां दूर नहीं हो रहीं हैं तो आप देवों के देवों महादेव की शरण में जाएंग। महादेव तो वैसे भी भोलेनाथ हैं। उन्हें बहुत ज्यादा मनाने की जरुरत नहीं है। कहते हैं कि आप एक कदम महादेव की ओर बढ़ाते हैं तो वो चार कदम आगे बढ़कर आपका हाथ थाम लेते हैं।

somvaar ke upayआप तो जानते हैं कि सनातन परंपरा में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ का होता है। सोमवार के दिन भगवान शंकर और माता पर्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सोमवार के दिन भगवान शंकर के लिए व्रत रखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शंकर से जुड़े उपायों को करने से आपके जीवन में तमाम तरह के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं जीवन में खुशियों का आगमन हो जाता है, तो आइए आज बात करते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले आसान से उपायों पर….

सोमवार के दिन भोलेनाथ का करें जलाभिषेक: एक भगवान शंकर ही तो हैं तो सिर्फ जल के अभिषेक से ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन पूजा के दौरान अथवा उपरांत भगवान शंकर का जलाभिषेक अवश्य करें। इससे भोेलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। घर आंगन में धीरे धीरे खुशियों का आगमन शुरु हो जाता है।

भगवान शंकर को अर्पित करें उनकी पसंदीदा वस्तुएं: अगर आप भगवान भोलेनाथ से मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो सोमवार के दिन साफ मन से और विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा करें। भगवान शिव के हर सोमवार को बेलपत्र, सफेद चंदन, काला तिल, भांग, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। ये सभी भगवान शंकर की पसंदीदा वस्तुए हैं। भगवान शंकर की प्रसन्नता ही जीवन में सुख समृद्धि लेकर आती है।

शिव रक्ष स्तोत्र का करें पाठ: जीवन में रोग, दुख और संकट खत्म नहीं हो रहा है तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। प्रत्येक सोमवार को शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से तमाम तरह के संकट दूर होत हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

गन्ने के रस से करें भगवान शंकर का अभिषेक: धन से संबंधित कोई भी परेशानी हो तो आप सोमवार के दिन गन्ने के रस से देवों के देव महादेव भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें। गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है। घर परिवार में सुख और सौभाग्य का वास होता है। तिजोरी में धन और बाहर मंे प्रतिष्ठा बढ़ती है।

गंगाजल और काले तिल से करें भगवान भोेलेनाथ का अभिषेक: अगर आप आर्थिक परेशानियों के साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं तो सोमवार के दिन नियमित पूजा के दौरान गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। अभिषेक के उपरांत एक माला महामृत्युंजय मंत्र का भी जाप करें।

तो आपने सुनासोमवार को कैसे भगवान शिव को प्रसन्न करें और अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बनाएं। हर हर महादेव….

Disclaimer: इस आर्टिकल/ वीडियो में दी गई जानकारी प्राचीन मान्यताओं और आस्था पर आधारित है। हम इसके वैज्ञानिक दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

Also read:  Sunday remedies: धन, दौलत और सफलता के लिए रविवार के ये खास उपाय करके देखें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *