Sunday remedies: सनातन अपने आप में एक संपूर्ण धर्म है। सनातन संस्कार में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। आज बात करेंगे रविवार के दिन की… सनातन परंपरा में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने और कुछ खास उपायों को अपनाने से कई प्रकार के लाभ माने जाते हैं।
खास तौर पर वैसे जातक जो खूब मेहनती होते हैं, जानकार भी होते हैं, इसके बावजूद व्यापार, कारोबार, करियर में लगातार परेशानियां आती हैं। पैसे से संबंधित बाधाएं कम होने का नाम नहीं लेती हैं।ऐसे लोगों के लिए रविवार का दिन बेहद खास है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है तो प्रगति और उन्नति के योग मजबूत होने लगते हैं और सूर्य को मजबूत करनेके लिए रविवार से बेहतर कोई दिन नहीं होता। आज हम आपके साथ रविवार के दिन करने वाले कुछ विशेष और आसान से उपायों पर चर्चा करेंगे।
- घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं….धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने और पैसों से परिपूर्ण होने के लिए एक आसान सा उपाय करें। प्रत्येक रविवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद देसी घी का दीपक जलाएं। इससे आपके घर परिवार में सकारात्मक उर्जा और सुख शांति तो आएगी ही आपके कारोबार और करियर में भी तरक्की देखने को मिलेगी।
- पशु पक्षियों को भोजन कराएं….. रविवार के दिन आप पशु पक्षियों को भोजन कराया भी बेहद शुभफलदायक माना जाता है। घर की छत या आंगन में पक्षियों के लिए अन्न और पानी जरुर रखें। इसके अलावा घर से बाहर गाय, कुत्ते, बिल्लियों आदि को भोजन और पान जरुर दें। आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। ये उपाय बेहद आसान और सरल है लेकिन इसका फल बेहद खास है।
- घर से बाहर निकलते समय माथे पर चंदन का तिलक लगाएं….ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन अगर आप अपने घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपके अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाकर बाहर निकलना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव की कृपा बनीं रहती है। रविवार को चंदन का तिलक लगाकर बाहर निकलने से धन संबंधित रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
- भगवान सूर्य को अर्ध्य दें…. रविवार के दिन सुबह स्नान के उपरांत तांबे के लोटे में जल भरकर उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दें। अर्ध्य देते समय ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जातक की कुंडली का सूर्य मजबूत होता है और फिर मंगल ही मंगल होता है।
- दूध और गुड़ का करें दान…. कई जानकारों और विद्वानों का मानना है कि रविवार के दिन गुड़ और दूध का दान करना बेहद शुभ होता है। अपने आसपास के किसी गरीब और लाचार को दूध अवश्य पिलाएं और गुड़ खिलाएं। इससे घर आंगन में मिठास बनीं रहती है। सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- सूर्य स्तोत्र का करें पाठ: रविवार के दिन स्नानादि से निवृत होकर सूर्य स्तोत्र अथवा सूर्य चालीसा का पाठ करें। इस दौरान संपूर्ण परिवार एक साथ बैठकर पाठ करे अथवा सुने तो और भी ज्यादा बेहतर होगा। पाठ के समय घी का दीपक प्रज्जवलित करें और श्रद्धा भाव रखें। इससे मानसिक तनाव कम होगा और काम में मन लगेगा।
- रविवार को मांसाहार का त्याग करें: आम तौर पर देखने में आता है कि कई लोग रविवार के दिन को मांसाहार का दिन बना देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। सूर्य को मजबूत करना है तो रविवार को मांसाहार का त्याग करें और शाकाहार का पालन करें।
तो ये था रविवार को किए जाने वाले कुछ आसान और प्रचलित उपाय..जिनका उल्लेख हमारी ज्योतिष परंपराओं में और विद्वानों की चर्चा में मिलता है। अगर आपको ये वीडियो उपयोगी लगता है तो जरुर शेयर करें। आपका दिन शुभ हो। आप पर भगवान सूर्य की कृपा बनीं रहे।
Disclaimer: इस आर्टिकल/ वीडियो में दी गई जानकारी प्राचीन मान्यताओं और आस्था पर आधारित है। हम इसके वैज्ञानिक दावों की पुष्टि नहीं करते हैं।
