collage 2025 03 21T201301.297

bihar police new vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती फॉर्म में हो गई है गलती? तो करें ये काम

बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म रद्द करने का प्रावधान भी दिया गया है। यदि किसी आवेदक को लगता है कि उसका आवेदन फॉर्म गलत जानकारी के साथ सबमिट हो गया है, तो वह आवेदन रद्द कर सकता है। हालांकि, एक बार फीस जमा हो जाने पर वह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, और नए आवेदन के लिए फिर से शुल्क भुगतान करना होगा। लेकिन ध्यान रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। तो इससे पहले हीं नए तरीके से आवेदन फॉर्म अपना जमा कर लें.

bihar police

आरक्षण और आयु सीमा

यह भर्ती केवल बिहार राज्य के मूल निवासियों के लिए है। अन्य राज्यों के पुरुष और महिला उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है, और यह आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर गणना की जाएगी। बिहार के बीसी/ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष, और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 675 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, बिहार के एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।

bihar police constable

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

  1. सबसे पहले, केंद्रीय चयन पर्षद (सीएसबीसी) की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर लॉगिन करें। वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन मिलेगा।
  2. बिहार पुलिसटैब के अंतर्गत “Adv. No. 01/2025 For Selection of Constables in Bihar Police and Bihar Special Armed Police” लिंक पर क्लिक करें। नया पृष्ठ खुलने पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन का पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  3. आवेदन करने के लिए, पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं और “Important Notice Apply Online for the Post of Constables” लिंक पर क्लिक करें। अब, ‘रजिस्टर यूअरसेल्फ’ टैब पर क्लिक करें और दिशानिर्देशों को पढ़ें। फिर, ‘डिक्लेरेशन’ बॉक्स में टिक मार्क करें और कंटिन्यूबटन पर क्लिक करें।
  4. आवेदन प्रक्रिया को छह चरणों में पूरा करना होगा। पहले चरण में अपना मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल और बिहार के स्थायी निवासी होने की जानकारी भरें। दूसरे चरण में आवेदन शुल्क का भुगतान करें। भुगतान करने के बाद, आपको अपने मोबाइल पर पासवर्ड प्राप्त होगा।
  5. तीसरे और चौथे चरण में आवेदन भाग-1 और भाग-2 में मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरें। पांचवे चरण में, भरे हुए आवेदन का ए-4 साइज पर प्रिंट आउट निकालें और तय स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं। फिर, नीचे के हिस्से में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में अपने हस्ताक्षर करें।
  6. अब, भरे हुए आवेदन पत्र को स्कैन कराकर वेबसाइट पर अपलोड करें। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की फाइल का आकार 5 केबी से 20 केबी के बीच हो इसका ध्यान रखें।
  7. आवेदन पत्र सफलतापूर्वक अपलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल पर एक संदेश प्राप्त होगा, जो यह पुष्टि करेगा कि आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस आवेदन का एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *