भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप में फिर एक बार दस सितंबर आमनेसामने वाले हैं.इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने दोदो मैच विनर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर सकते हैं.इस मैच में भी बारिश ने खलल डाली तो यह महामुकाबला रिजर्व डे में होगा.

Pakistan India ODI Team 2022

एशिया कप दो हजार तेइस में भारत और पाकिस्तान जी टीम एक बार फिर आमनेसामने आने वाली है दोनों टीमों के बीच यह महामुकाबला दस सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से आयोजित होगा. इस मुकाबले में रोहित शर्मा के कंधों पर भारतीय टीम की बागडोर होगी वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की अगुआई करेंगे, इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी दोनों पड़ोसी देश टकराए थे, हालांकि उस मैच में बारिश ने खलल डाल दी थी और मैच बेनतीजा रहा था.

image 1689514891

इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है, भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्क्वाड के साथ जुड़ चुके हैं, वे पारिवारिक कारणों से नेपाल के खिलाफ मैच में भाग नहीं ले पाए थे, बुमराह की गैरहाजरी में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नेपाल के खिलाफ टीम में जगह मिली थी, शमी ने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में सात ओवर में उनतीस रन देकर एक विकेट हासिल किए थे, अब जसप्रीत बुमराह टीम में वापस आ गए हैं तो शमी की प्लेयिंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है.

10 k l rahul indian cricketer playing shot hd images 1 scaled

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंजरी से पूरी तरह उबरकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं, राहुल ने पिछले कुछ दिनों से विकेटकीपिंग का भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, अब सवाल यह है कि राहुल यदि प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो किस खिलाड़ी को टिम से ड्राप किया जायेगा ये बड़ा सवाल है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाकर टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. ऐसे में चौथे नंबर पर बैटिंग करने वाले श्रेयस अय्यर पर तलवार लटकती दिख रही है, इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में बल्ले से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था, इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट अगर श्रेयश को मौका देना चाहेगी तो राहुल को बाहर बैठना पड़ सकता है.

Shardul Thakur 768x461 optimized

वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में जगह मिली थी क्योंकि वे बल्लेबाजी में गहराई देते हैं लेकिन सीमित ओवेर्स क्रिकेट में शार्दुल का प्रदर्शन कारगर नहीं रहा है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शार्दुल की जगह एक अतिरिक्त स्पिनर को शामिल किया जा सकता है, यानि कि इस मैच के लिए बुमराह और सिराज ही फ्रंटलाइन पेसर होंगे और हार्दिक पांड्या तीसरे सीमर की भूमिका में होंगे, वहीं एक अतिरिक स्पिनर के आ जाने से स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल पर होगी.

india top image

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एशियाई क्रिकेट परिषद ने इस महामुकाबले के लिए रिजर्व डे की भी घोषणा की है, अगर दस सितंबर को बारिश ने खलल डाला तो भारत और पाकिस्तान का मैच ग्यारह सितंबर को फिर से शुरू हो सकता है, हालांकि टूर्नामेंट के अन्य मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेयिंग इलेवन कुछ इस प्रकार हैं, रोहित शर्मा कप्त्तान, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या उपकप्तान, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

आपको क्या लगता है ग्रुप फोर के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी.

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *