Danish Kaneria

भारत, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले हारकर 0-2 से पिछड़ रही है | अगर एक और मैच भारत हार जाता है तो वह 17 साल के लंबे अंतराल के बाद वेस्ट इंडीज से कम से कम तीन मैच की सीरीज में शिकस्त झेलेगी | इसी बिच पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय कोच राहुल द्रविड़ पर निशाना साधते हुए कहा की द्रविड़ टी-20 में कोच बनने के लायक नहीं है, उसे इस पद से बर्खास्त कर देना चाहिए | साथ ही उन्होंने ये भी कहा की इस फ़ॉर्मेट में कोचिंग की जिम्मेदारी गुजरात टाइटस के कोच आशीष नेहरा को सौंप देनी चाहिए | आगे कनेरिया ने कहा की यह भारतीय टीम इंटेंट क्यों नहीं दिखा रही है‘ | आशीष नेहरा की मौजूदगी में हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटस के साथ बहुत सफलता हासिल की है | भारत को अब टी-20 में और अधिक इंटेंट दिखाने चाहिए, और एक कोच इसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है |

1667293609 1625765487 9spodravid 2c

कनेरिया ने आगे कहा कि, इसमें कोई संदेह नहीं है, कि राहुल द्रविड़ एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी थे, लेकिन द्रविड़ टी-20 में कोच बनने के लायक नहीं है | टी-20 में उनका कोचिंग उनके नेचर के हिसाब से सूट नहीं करता है | वह बहुत धीमे हैं | दूसरी ओर, आप देखगें कि आशीष नेहरा लगातार कुछ न कुछ करते रहते हैं और मैदान में संदेश देते रहते हैं | मुझे लगता है कि टी-20 में उन्हें अवसर मिलना चाहिए |

1601403219 1600282772 17sposamson2 2c

आपको बता दे की कनेरिया ने इसके बाद संजू सैमसन के ख़राब प्रदर्शन की भी आलोचना की और कहा कि मैं उन लोगो में से हूँ जो सैमसन को सपोर्ट करता था और चाहता था कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिले , लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो वह इसका फ़ायदा नहीं उठा पा रहे हैं | आगे कनेरिया ने कहा की भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम इसलिए दिया कि और खिलाडीयों को मौका मिले और जब उन्हें मौका मिला तो उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं | इतना मौका किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत होता है की वो अपना जौहर दिखाए | इसके बाद अब कम हीं चांस की उन्हें और खिलाया जायेगा |

81g2fZXjEdL

क्या आप दानिस कनेरिया के इस बात से सहमत हैं या नहीं हमें अपनी राय जरुर दें |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *