pakistan cricket national anthem gesture

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (pcb) अपने क्रिकेटर्सकी सैलरी में ऐतिहासिक इजाफा करने जा रहा है | नये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में रखा जायेगा | पाकिस्तान ज्यादातर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी कई देशो की फ्रेंचाइजी लीग में हिस्सा लेते हैं | इन लीगों में खिलाडीयों की कमाई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुकाबले ज्यादा होती है | pcb अपने खिलाडीयों को कम पैसे देने के बावजूद इंटरनेशनल और घरेलु क्रिकेट खेलने के लिए बाध्य करता था | इस बात का पाकिस्तानी खिलाड़ी लम्बे समय से विरोध कर रहे थे , इसी कारण से pcb ने अब अपने खिलाडीयों की कमाई में ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है |

Pakistan players set to get massive hike in salary 2023

आपको बता दे की पिछले कॉन्ट्रैक्ट में पाकिस्तान के रेड और व्हाइट बॉल से खेलने वालों की 2 कैटेगरी थी, लेकिन अब इन दोनों कैटेगरी को हटा दिया जायेगा | अब pcb भी बीसीसीई की तर्ज पर अपने खिलाडीयों को 4 ग्रेड में बाटेंगा | इसमें A,B,Cऔर D कैटेगरी शामिल होगीं | A ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ी को 45 लाख , B ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ी को 30 लाख, C ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ी को 15 लाख और D ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ी को अब 7.5 लाख रूपये प्रति महीने मिलेंगे |पहले पाकिस्तानी के टॉप प्लेयर को प्रति महीने 11.25 लाख मिलते थे लेकिन अब उन्हें प्रति माह 45 लाख मिलेंगे | आपके जानकारी के लिए बता दे की पीसीबी ने पिछले साल 33 खिलाडीयों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया था लेकिन इस साल कितने खिलाडीयों को शामिल किया है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है |

icc cricket world cup 741x486 1

आपको बता दे की अब आसीसी भी पीसीबी को ज्यादा पैसे देगा | आसीसी ने पिछले दिनों अपना रेवेन्यू मॉडल अपग्रेड किया है , इसके तहत पीसीबी को अब एक साल में 960 करोड़ मिलेंगे , जो की पिछले साल के मुकाबले करीब दो गुना है |

India national cricket team1

आपको बता दे की 4 गुना सैलरी मिलने बाद भी भारत के मुकाबले अब भी बहुत कम है | भारत में खिलाडीयों को A+,A,B और C चार केटेगरी में बांटा जाता है | भारत में A+ कैटेगरी वाले खिलाड़ी को साल में 7 करोड़ रूपये मिलते हैं,और A कैटेगरी के खिलाड़ी को 5 करोड़ , B कैटेगरी के खिलाड़ी को 3 करोड़,और C कैटेगरी के खिलाड़ी को 1 करोड़ को रूपये हर साल मिलते हैं | वहीं पाकिस्तान के टॉप प्लेयर को अब हर साल डेढ़ करोड़ रूपये मिलेंगे |

virat Rohit Bumrah

आपके जानकारी के लिए बता दे जी भारत की ओर से A+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, और रविन्द्र जडेजा जैसे प्रमुख खिलाड़ी आते हैं | वहीं भारत के A कैटेगरी में हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, और अक्षर पटेल को रखा गया है | भारत की ओर से B कैटेगरी की बात की जाए तो इसमें पुजारा, राहुल,अय्यर, सिराज, सूर्यकुमार और गिल को रखा गया है | भारत के C कैटेगरी में उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, चहल, कुलदीप, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, और केएस भरत को रखा गया है |

आपको क्या लगता है पाकिस्तानी क्रिकेटर की सैलरी में और ज्यादा इजाफा होना चाहिए था या इतना पैसा ठीक है , हमें अपनी राय जरुर दे |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *