babar

ICC ने बल्लेबाजों की ताजा रैकिंग जारी कर दी है. इस रैकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर बरकरार हैं. वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के ही फकर जमान काबिज हैं. बता दें कि फकर जमान ने न्यूलीजैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी जिसका नतीजा है कि आज वे वन–डे की रैकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं. फकर ने तीन स्थान का छलांग लगाया है तब जाकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है इसके पहले दो मैच खेले जा चुके हैं जिसे पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम कर लिया है. फकर जमान ने पहले मैच में 117 रन की कमाल की पारी खेली तो वहीं दूसरे मैच में फकर ने 180 रन नाबाद बनाया है. लगातार दो मैचों में कमाल की पारी का ही नतीजा है कि आज वन–डे की ताजा रैकिंग में फकर जमान को फायदा मिला है. इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वैन डेर डूसन को एक अंक का नुकसान उठाना पड़ा है. रासी वैन 777 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं. नंबर चार पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम है. शुभमन गिल 738 की रेटिंग के साथ नंबर चार की कुर्सी पर काबीज है. इस रैकिंग में पांचवे नंबर पर इमाम उल हक हैं इन्हें दो अंक का नुकसान हुआ है. टॉप टेन बल्लेबाजों की सूची में भारत के तीन खिलाड़ियों को स्थान मिला है. जबकि टॉप पांच की सूची में मात्र शुभमन गिल ही स्थान पाने में सफल हो पाए हैं. इस सूची में छठे नंबर पर डेविड वार्नर हैं वार्नर को एक अंक का नुकसान उठाना पड़ा है. वार्नर का नंबर 725 हैं. सातवें नंबर पर विराट कोहली हैं कोहली को भी एक अंक का नुकसान हुआ है. उनके पास 719 अंक है. नंबर आठ पर क्विंटन डी कॉर्ड इन्हें भी एक अंक का नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे में डिकॉक 718 अंक के साथ आठवे नंबर पर हैं. नंबर नौ पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं इन्हें भी एक अंक का नुकसान हुआ है. 707 अंक के साथ नौवें नंबर पर काबिज हैं. नंबर दस पर स्टीव स्मिथ हैं इन्हें भी एक अंक के नुकसान हुआ है. 702 अंक के साथ दसवें नंबर पर काबिज हैं.

babar azam fb

वनडे गेंदबाजों की रैकिंग को देखें तो जोश हेजलवुड नंबर एक पर काबिज हैं. उनकी रेटिंग 705 है, वहीं भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज 691 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क नंबर तीन पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है. उनकी रेटिंग 686 है. नंबर चार पर एक अंक नुकसान के साथ ट्रेंट बोल्ट हैं. गेंदबाजी कि लिस्ट में मोहम्मद सिराज को छोड़ दें तो कोई भी गेंदबाज टॉप टेन की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है.

WhatsAppXImageX2023 04 17XatX1.49X.39XPMX

अगर हम टॉप ऑलराउंडरों की बात करें तो पहले स्थान पर बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शकिब–अल–हसन का नाम है. शकिब–अल–हसन 392 अंकों के साथ पहले पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं. वहीं नंबर दो की बात करें तो अफगानिस्तान के मोहम्मद नवी 310 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं. नंबर तीन पर अफगानिस्तान के ही राशिद खान 280 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं राशिद जहां गेंद से अपनी टीम को जीत दिलवाते हैं तो वहीं जरूरत पड़ने पर बल्ले से रन भी बनाते हैं. राशिद अफगानिस्तान के साथ ही भारत में IPl में भी काफी पॉपुलर खिलाड़ी है. नंबर चार पर 253 अंकों के साथ सिंकदर रजा हैं इन्हें एक अंक का इजाफा हुआ है. सिंकदर जिम्मबावे की टीम से खेलते हैं. ये भी हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं. बल्ले से रन बनाना हो या फिर गेंदबाजी करनी हो दोनों ही क्षेत्र में इनका प्रदर्शन शानदार रहा है. इसीलिए जिम्बावे के साथ ही IPL में भी इन्हें खुब पसंद किया जाता है. नंबर पांच पर 252 अंक के साथ ओमान के जीशान मकसूद हैं. हफनमौला खिलाड़ियों की टॉप 10 की लिस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *