raina

IPL 2023 सीजन की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन में भी पिछली सीजन के भांति 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईपीएल के 16वें संस्करण का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। हम सब जानते हैं कि आईपीएल विश्व की सबसे प्रतिष्ठित लीग है और इस लीग में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

आईपीएल में हमने कई रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे हैं। इस लीग में कई बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोलता है। आज हम आपको आईपीएल इतिहास के टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे. जिनके नाम इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है.

5) सुरेश रैना-

Suresh Raina 2

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अपार सफलता के पीछे सुरेश रैना का बड़ा हाथ है। रैना ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। बतौर बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। रैना के नाम 205 मैचों में 32.51 की औसत से 5528 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 39 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि इस बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने 2021 सीजन में आखिरी बार आईपीएल में खेला था और इसके बावजूद भी वह इस सूची में अपना नाम टॉप 5 में बनाए हुए हैं।

4) रोहित शर्मा

rohit sharma ians new 1 1103729 1650877873

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाज हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 227 मुकाबलों में 30.30 की औसत की मदद से 5879 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 40 अर्धशतक भी निकले हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

3) डेविड वॉर्नर-

David Warner hundred celebration

इस सूची में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी डेविड वार्नर शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने 162 मुकाबलों में 42 की औसत से 5881 रन बटोरे हैं। वार्नर ने 55 अर्धशतक के अलावा 4 शतक भी लगाए हैं और इनकी औसत अन्य बल्लेबाजों से काफी बेहतर है।

2) शिखर धवन-

08dc dhawan out

गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस दिग्गज बल्लेबाज ने 206 मुकाबलों में 35.07 की औसत की मदद से 6244 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 47 अर्धशतक और 2 शतक भी निकले हैं। धवन इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

1) विराट कोहली-

virat kohli has played in all editions for rcb 1523091002 725x725 1

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने गेंदबाजों की बहुत पिटाई लगाई है और जमकर रन बटोरे हैं। 223 मुकाबलों में विराट कोहली अब तक 36.19 की औसत की मदद से 6624 रन बना चुके हैं। विराट ने 44 अर्धशतक के अलावा 5 शतक भी लगाए हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (2016 में 973 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम है।

कमेंट करके बताइए क्या शिखर धवन इस सीजन में विराट कोहली को पछाड़ पाएंगे?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *