3Xt20X

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज पहली ही गेंद से बड़े शॉट के लिए गेंद को मारना शुरू कर देते हैं। लेकिन कहते हैं ना क्रिकेट में अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनते रहते हैं और ऐसा ही कुछ आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे मौके आए जब दोनों टीमें एक भी छक्का लगाने में नाकाम रही। आज उसी क्रम में हम आपको T20 अंतरराष्ट्रीय में बिना छक्के के सबसे ज्यादा फेंकी गई गेंदों के बारे में बताएंगे।

3) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (223 गेंदे)

engXvsXpakX2010

सितंबर 2010 में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। कार्डिफ के मैदान में खेले गए पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दोनों टीम छक्का लगाने में नाकाम रही थी। पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे जिसमें एक भी छक्का शामिल नहीं है. इंग्लैंड ने मात्र 17.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली लेकिन कुछ बड़े नाम शामिल होने के बावजूद भी इनकी टीम भी एक भी छक्का नहीं लगा पाई.

2) बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (238 गेंदे)

new zealand bangladesh

न्यूजीलैंड की टीम सितंबर 2021 में बांग्लादेश के दौरे पर गई थी और आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि तीसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगा। मीरपुर का मैदान स्पिन गेंदबाजी के अनुकूल है और ऐसे में बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा पाए। लिहाजा इस मुकाबले में 238 गेंदें फेंकी गई और एक भी छक्का देखने को नहीं मिला।

1) भारत बनाम न्यूजीलैंड (239 गेंदे)

indXvsXnzX3 1

2023 में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी और रांची में खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में स्पिन गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए काफी घातक साबित हुई। न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 120 गेंदों में मात्र 99 रन बनाए। जवाब में छोटे से स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 119 गेंदें खेली, तब जाकर भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल हुई। भारतीय टीम की तरफ से भी एक भी छक्का नहीं लगा। कुल मिलाकर दोनों टीमों ने 239 गेंदें खेली और एक भी छक्का इस T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में देखने को नहीं मिला जो कि एक रिकॉर्ड है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *