WhatsAppXImageX2022 12 15XatX8.17X.33XAMX

टीम इंडिया वनडे सीरीज हराने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है इसका पहला मैच जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति पर 6 विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा ने भारत के लिए सर्वाधिक 90 रन बनाए।

वनडे और टी 20 फॉर्मेट में लागतार फेल हो रहे ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में आते ही सिंघम अवतार में नजर आए। उन्होंने लड़खड़ाती भारतीय पारी को अपनी तेजतर्रार पारी से पुनःजीवित किया। एक समय भारत का स्कोर 45 रन पर 3 आउट होने के बाद पंत ने अपनी हीरोपंती दिखाई और 45 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके भी लगाए। पंत ने अपनी छोटी मगर विस्फोटक पारी में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अपने ऊपर उठते हुए सवालों का जवाब भी दिया। पंत ने पिछली 7 पारी में 89 की औसत से 534 बनाए है। इसी के साथ पंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4,000 रन पूरे किए और अपनी पारी में 2 छक्के लगाकर महज 32वें टेस्ट मैच में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 51 पारियों में 50 छक्के लगाए थे, वही ऋषभ पंत ने यह कारनामा 54वी पारी में किया।

WhatsAppXImageX2022 12 15XatX8.18X.03XAMX e1671072953432

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पारियों के अनुसार:
शाहिद अफरीदी – 46
रोहित शर्मा – 51
ऋषभ पंत – 54*
टिम साउदी – 60
फ्लिंटॉफ – 71

WhatsAppXImageX2022 12 15XatX8.18X.48XAMX

वही अगर भारतीय बल्लेबाजों की बात करे तो इसमें विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ऊपर आता है। सहवाग ने टेस्ट फॉर्मेट में कुल 90 छक्के लगाए। वही धोनी ने टेस्ट करियर में 78 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसे में 50 छक्के लगाने के बाद पंत इस सूची में 8 वे स्थान पर आ गए है। अगर विश्व क्रिकेट की बात करे तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और उनके कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम है। दोनों ने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए हैं। बेन स्टोक्स अपनी अगली पारी में मैक्कुलम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। वही पंत भी अगर इसी प्रकार बल्लेबाजी करते रहे तो कुछ ही सालों में बेन स्टोक्स का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *