WhatsAppXImageX2022 11 30XatX2.39X.10XPMX

भारतीय टीम में बड़े लंबे समय तक अच्छे ऑलराउंडर्स का सूखा रहा है मगर पिछले कुछ सालों में हमे कई शानदार ऑलराउंडर्स मिले है। इसी लिस्ट में एक और शानदार खिलाड़ी का नाम शामिल होता हुआ दिख रहा है। वाशिंगटन सुंदर ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है एक के बाद एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। ऑस्ट्रेलिया में भारत ने करिश्माई तरीके से टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुआ था उसमे सुंदर की बल्लेबाजी का भी बड़ा हाथ था। उनकी और शार्दुल ठाकुर की साझेदारी ने ही भारत के लिए जीत की नीव रखी थी। इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में भी वॉशिंगटन सुंदर का नाम उभर कर आ रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने 51 रनों की धमाकेदार पारी खेली, सीरीज के पहले मैच में भी उन्होंने अंत में आकर धुआधार 16 गेंदों पर 37 रन बनाए थे। सुंदर का जीवन उनके नाम की तरह सुंदर नही बल्कि कठिनाइयों से भरा रहा हैं। वह अब भी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। चोट ने भी उनका कई बार काम खराब किया है। वह टी 20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 चोट के कारण ही नहीं खेल पाए।

WhatsAppXImageX2022 11 30XatX2.39X.11XPMX

जन्म से बहरे हैं वाशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर जन्म से ही एक कान से सुन नहीं सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वह जब चार पांच साल के थे, तब उनके माता-पिता इस मुद्दे को लेकर डॉक्टर के पास ले गए थे, लेकिन इस बीमारी का कोई हल नही निकाला जा सका। एक कान से सुनने की क्षमता ना होने के बावजूद उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया। उनकी परिश्रम में कोई कमी नहीं आई। अपनी संकल्प में वह अडिग रहे इसी का परिणाम है कि आज भारत का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 4 टेस्ट, 9 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं।

तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

WhatsAppXImageX2022 11 30XatX2.39X.10XPMXX1XX

वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन दिखाया। एक समय 89 रनों सिर्फ 2 विकेट खोने वाली टीम इंडिया ने एक दम से 120 के स्कोर पर पांच विकेट गवां दिए। ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है। वही सूर्या भी टी 20 वाला फॉर्म वनडे में नही दिखा पाए है। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने भारत 219 रनों के सम्मनजनक स्कोर तक पहुंचाया। सुंदर भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 64 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। न्यूजीलैंड की धरती पर उन्हीं के खिलाफ भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। सुंदर ने इस मामले में पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 1981 में 68 गेंदों पर 50 रन बनाए थे जबकि सुंदर ने आज 51 रनो की पारी खेली है।

कैसे पड़ा सुंदर का वॉशिंगटन नाम?

WhatsAppXImageX2022 11 30XatX2.39X.11XPMXX1XX

वॉशिंगटन भारत में बहुत कम लोगों का ही नाम होता है। यह नाम हमारे देश में अनोखा लगता है। वॉशिंगटन सुंदर के भी नाम की खूब चर्चा है। सुंदर को यह नाम उनके पिता जी ने ही दिया था। वॉशिंगटन सुंदर एक सामान्य परिवार से आते है। उनके पिता के दोस्त और सलाहकार का नाम पी.डी. वाशिंगटन था वह सैनिक हुआ करते थे साथ ही उनके पिता जी के पड़ोसी भी थे। सुंदर के पिता जी ने बताया की पी.डी. वाशिंगटन ने उनकी जिंदगी में अहम रोल अदा किया था वह सुंदर के पिता जी को किताबे दिलवाते, स्कूल की फीस भरते साथ ही उन्हे प्रोत्साहित करते थे, इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम वाशिंगटन रख दिया। जो आज भारतीय टीम में अपना परचम लहरा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *