भारत ने अपने टी 20 विश्व कप 2022 का आगाज धमाकेदार में अंदाज में पाकिस्तान को 4 विकेटों से पीट कर किया। पाकिस्तान की टीम ने टॉस हराने के साथ साथ मैच भी हारा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा के प्लेइंग इलेवन घोषित करते ही उसमें ऋषभ पंत जैसे घातक बल्लेबाज का नाम नदारद था। रोहित शर्मा ने उनकी जगह भारतीय टीम एक फिनिशर के तौर खेल रहे दिनेश कार्तिक को जगह दी। जबसे युवराज सिंह, सुरेश रैना और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों ने संन्यास लिया है भारतीय टीम में इसके बाद ज्यादा बल्लेबाज बाएं हाथ के नहीं खेले है। रवींद्र जडेजा और शिखर धवन के टीम से बाहर होने के बाद तो अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ही दो बाएं हाथ के बल्लेबाज बचे है। ऐसे में ऋषभ पंत को टीम में ना रख कर रोहित शर्मा ने कोई ट्रिक तो मिस नहीं कर दी। इसपर थोड़ा विचार विमर्श करने के बाद हम आपको बताते है कि ऋषभ पंत को क्यों टीम में होना चाहिए।

बाएं हाथ के बल्लेबाज होने का फायदा
भारतीय टीम में बाएं हाथ के अच्छे बल्लेबाजों की कमी कोई नई बात नहीं है। इस समय भी भारत के पास लेफ्ट हैंड बैट्समैन के सिर्फ दो ही विकल्प है ऋषभ पंत और अक्षर पटेल। अब ऋषभ पंत के ऊपर दिनेश कार्तिक को खिलाया जा रहा है। वही अक्षर पटेल टीम में रविन्द्र जडेजा की भूमिका में है। मगर जडेजा की बल्लेबाजी की बात करे तो वह कही भी बल्लेबाजी करने में सक्षम थे मगर अक्षर को सिर्फ लोअर ऑर्डर में ही बल्लेबाजी का अनुभव है वह किसी भी सिचुएशन में बल्लेबाजी नही कर सकते है। अगर शुरुआती विकेट गिरे तो आप अक्षर पटेल को नही भेज सकते है। अगर ऐसा किया तो जो हाल पाकिस्तान के मैच में हुआ था वही होगा। लेफ्ट हैंड बल्लेबाज और राइट हैंड बल्लेबाज की जोड़ी क्रिकेट में सबसे उत्कृष्ट मानी जाती है क्योंकि गेंदबाज को अपनी लाइन और लेंथ को हमेशा एडजस्ट करना पड़ता है। इसके अलावा कई टीमों के पास ज्यादातर लेफ्ट ऑर्म पेसर्स हैं और पंत उनकी एक बेहतरीन काट हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में है शानदार रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका देने की एक और मुख्य वजह यह भी है कि ऋषभ पंत को ऑस्ट्रेलिया की पिच खूब रास आती है उन्होंने यहाँ कई यादगार पारियां खेली है। उनकी गाबा टेस्ट मैच में खेली अद्भुत पारी तो सबको याद ही होगी कैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी की खूब धजियां उड़ाई थी। ऐसे में ऋषभ पंत को रोहित की टीम मे जगह मिल सकती है। उनके ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड की बात करे तो उन्हों ऑस्ट्रेलिया में कुल 10 मुकाबले खेले हैं और 14 पारियों में कुल 644 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत कट और पुल शॉट खेलने में भी माहिर है साथ ही वह मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को भी टारगेट कर सकते है। दिनेश कार्तिक की जगह हार्दिक पांड्या को फिनिशर की भूमिका दी जा सकती हैं।
गजब के फॉर्म में है पंत
पंत के हालिया फॉर्म की बात करे तो वो किसी से छुपी नहीं है हाल ही में इंग्लैंड में खेली गई वनडे और टी 20 सीरीज में पंत ने अपने दम पर टीम को मैच जिताया था और वनडे करियर का अपना पहला शतक भी जड़ दिया था। यही नहीं ऋषभ पंत के पास 360° का खेल मौजूद है वह मैदान के ऐसे इलाके में शॉट मारते है जिन्हे फील्डर के लिए भेदना मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में वह अपनी इस कला का इस्तेमाल खुलकर कर सकते है। उन्होंने कई बार भारत को अकेले दम पर मैच जीताए है। ऐसे में वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा को उन्हे आजमाने की जरूरत है।
