collage 2

भारत ने टी-20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 चरण के पहले मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन विराट कोहली ने एक बार फिर लाजवाब पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। उनकी तरफ से भारत के लिए दीपावली का तोहफा भी था।

viratkohliindvpakt20wc sixteen nine 1

विराट कोहली ने मात्र 53 गेंदों में 82 रन की धमाकेदार नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अतिशी छक्के निकले। भारत को अंतिम 3 ओवर में 48 रन की दरकार थी लेकिन विराट कोहली ने हार ना मानते हुए अंतिम गेंद पर भारतीय टीम को जीत दिला दी। भारत की जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर अपने पति के लिए इमोशनल पोस्ट किया जो मिनटों में वायरल हो गया।

IMG 20221024 WA0035 1

अनुष्का शर्मा ने इस पोस्ट में विराट कोहली की मेहनत की प्रशंसा की और बताया कि वह भी इस मैच का बहुत लुफ्त उठा रही थी। उन्होंने अपने प्यारे से संदेश में लिखा कि- ” तुम कमाल हो, तुम वाकई कमाल हो। लोगों के जीवन में बहुत खुशी लाए हो और वह भी दिवाली के मौके पर। तुम्हारा धर्म, समर्पण और यकीन वाकई दिमाग को हिलाने वाला है। मैं पूरी तरह से संतुष्ट होकर कह सकती हूं कि यह मेरे जीवन का सबसे बेहतरीन और यादगार मैच था, हमारी बेटी यह समझने के लिए उसकी मां पागलों की तरह क्यों नाच रही है और चिल्लाते हुए क्यों घूम रही है। एक दिन वह समझेगी कि उसके पिता ने उस रात सबसे बेहतरीन पारी खेली थी और इस पारी से पहले उसके पिता ने खूब संघर्ष किया था। उसके पिता और भी मजबूत और समझदार होकर निकले।”

Screenshot 20221024 113011 Instagram 1

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि- “मुझे तुम पर गर्व है। मेरे प्यार तुम्हारी कोई सीमा नहीं है और हर अच्छे बुरे में मैं तुम्हारे साथ हूं।”

 

यह विराट कोहली की बेशक T20 क्रिकेट की बेहतरीन पारी थी। विराट ने खुद इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी माना और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी इस पारी को क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ पारी में से एक कहा।

भारत, को विराट कोहली आप पर नाज है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *