csk

IPL 2023 के लिए कई टीमों ने अपने कोच और कप्तान का नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चलते हुए चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में Mahendra Singh Dhoni ही कप्तान रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2008 से लेकर आई पी एल 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाली थी और उसके बाद आई पी एल 2022 में उन्होंने Ravindra Jadeja को कप्तानी सौंप दी थी। हालांकि आईपीएल के दूसरे चरण में जडेजा के चोटिल हो जाने पर महेंद्र सिंह धोनी वापिस कप्तान नियुक्त कर दिए गए थे।

02MSDhoni

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं और आईपीएल में भी इन्होंने अपनी जमकर छाप छोड़ी है। काशी विश्वनाथ ने बताया कि हमने कोई भी बदलाव नहीं किया है और ना ही का हमने कभी कहा कि हम बदलाव करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की आई पी एल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और कप्तान की भूमिका भी अदा करेंगे।

971644 ms dhoni ravindra jadeja

जडेजा की कप्तानी में 8 में से चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले हार गई थी और इसके बाद धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली। फैंस इस बात से बहुत उत्साहित हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे क्योंकि हर आईपीएल सीजन के बाद ऐसी उम्मीद लगाई जाती है कि महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चार आईपीएल खिताब जीते हैं और वह मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *