6U6IK87

Traditionalbeliefs: हमारे परिवार के बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते थें कि रात के समय में कपड़े घर के बाहर नहीं छोड़ने चाहिए। सूरज ढलते ही धुल हुए कपड़ों को छत या बरामदे से उतार लेने की सलाह हमारे घर के अभिभावक दिया करते थें। हम सब कभी उनकी बातों को मान कर कपड़े उतार दिया करते हैं तो कभी कभी लापरवाही में छोड़ दिया करते हैं। लेकिन हम आपको कहते हैं कि आपके बड़े बुजुर्ग बिल्कुल सही बोलते हैं। रात के समय कपड़े बाहर नहीं छोड़ने चाहिए। इसके पीछे धार्मिक मान्यता भी है और इन मान्यताओं के अनुसार पुराने लोगों का डर भी है।

अगर आप भगवान को मानते हैं तो याद रखिए कि अगर भगवान है तो शैतान भी है। मान्यताओं के अनुसार कई प्रकार की शैतानी और अदृश्य शक्तियां अंधेरे में सक्रिय हो जाती हैं। जब घना अंधेरा होता है और चारों और सन्नाटा ही सन्नाटा होता है तो कई ऐसी शक्तियां जिन्हें हम देख नहीं सकतें, उनकी चहलकदमी शुरु हो जाती है। क्या पता कब कौन सी ऐसी शक्तियां किसी के कपड़े में प्रवेश कर जाए। इस तरह से इंसान को असमय परेशानियां, असाध्य बीमारियां और यहां तक की अकाल मृत्यु तक की संभावना हो जाती है। यही वजह है कि रात के समय में कभी भी कपड़ों को खुले में नहीं छोड़ना चाहिए।

YTKUY

सनातन परंपरा में बच्चों को बचपन से सीखाया जाता था कि शाम के समय में सूरज अस्त होते ही घर के जितने भी सामान बाहर बिखरे पड़े होते हैं, सबको समेट कर घर के अंदर करो। फिर मां भगवान के मंदिर के समक्ष और आंगन के तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाती थी। शाम का पूजा पाठ करती थी और बच्चे पढ़ाई लिखाई के लिए बैठ जाते थें लेकिन बदले हुए दौर में सारी व्यवस्था तार तार हो गई और यही वजह है कि आज तरह तरह की दुख, तकलीफ से इंसान जूझ रहा है।

कौन सी अदृश्य शक्ति पता नहीं मन में कौन सा दर्द, तकलीफ और पीड़ा या बदले की भावना लेकर भटक रही है, ये कोई नहीं जानता। कई अदृश्य शक्तियों को इंसान से हमदर्दी होती है तो कईयों के अंदर मनुष्यों के साथ बदले की भावना होती है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आप और आपके परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी या अनिष्ट न हो तो आज से ही गलत आदतों का त्याग करें। पुराने लोगों से कई बार तो यह भी सुना गया है कि अगर रात में आप अपने कपड़ों को छत या आंगन पर छोड़ दें और वो अपनी जगहों से हटे हुए दिखाई दे ंतो इसे सामान्य बात नहीं समझी जा सकती।

कुछ तो है….अगर आपके घर में भी आज रात कोई कपड़ा बाहर रह जाए तो शाम होने से पहले समेट कर अंदर कर लेना, क्या पता कौन सी अदृश्य शक्तियां आपके पीछे पड़ी हो और आपके भीतर घुसने के लिए कोई उपाय खोज रहीं हो। तो याद रखिए… रात में बाहर छोड़ा हुआ कपड़ा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि पुराने विश्वासों के अनुसार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सूरज ढलने से पहले घर की छत, आंगन और बरामदे में पड़े कपड़ों को समेटकर अंदर रख लें। शाम के समय घर के मंदिर और तुलसी के पास दीपक जलाएं और भगवान का स्मरण करें।क्योंकि अंधेरे में क्या है, इसे हमारी आंखें भले ही न देख पाएं… लेकिन हमारी पुरानी मान्यताएं हमें हमेशा सावधान रहने की सीख देती आई हैं।

आज रात अगर कोई कपड़ा बाहर छूट गया हो… तो उसे लेने के लिए देर मत कीजिए। क्योंकि क्या पता… वहां सिर्फ आपका कपड़ा आपका इंतजार कर रहा हो… या फिर कोई अदृश्य साया। और हां… इन बातों को मानना या न मानना आपकी आस्था है, लेकिन सावधानी रखने में कोई नुकसान नहीं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोकविश्वासों पर आधारित है। अदृश्य शक्तियों से जुड़ी बातों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे आस्था के रूप में लें।

also read: Sawan: सावन के महीने में हरी हरी चूड़ियां जरुर पहननी चाहिए। जानिए इसके फायदे और नियम…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *