Biharpolitics: तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को याद किया है। तेजस्वी चाहते हैं कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव बिहार आएं। तेजस्वी यादव के दिन इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी प्रत्याशी की जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी यादव एक बार फि से एक्टिव मोड में हैं। तेजस्वी यादव के विदेश में छुट्टी मनाने को लेकर वो लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं।
भाजपा और जेडीयू के नेताओं के साथ ही जनसुराज के सूत्रधार और बांकीपुर के नए नवेले विधायक प्रशांत किशोर ने भी विदेश में छुट्टी मनाने को लेकर तेजस्वी यादव पर सवाल उठाए थें। यहां तक की सोशल मीडिया पर तेजस्वी के समर्थक भी अपने नेता पर इस मामले को लेकर नाराज दिखाई पड़ रहे थें।
तेजस्वी यादव ने इसी बीच सिवान में छात्र आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड के खिलाफ एक बार फिर से मोरचा खोल दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि बिहार में छात्रों पर एके 47 राइफल से गोलियां चलाई गई और इस मुद्दे को बेहद मजबूती के साथ राहुल गांधी जी और अखिलेश यादव जी ने संसद में उठाया। अब तेजस्वी यादव इन दोनों ही नेताओं से यानी की राहुल गांधी और अखिलेश यादव से अपील कर रहे हैं कि आप लोग बिहार आएं और 25 जुलाई में घायल हुए छात्रों से मुलाकात करें। दरअसल राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बिहार बुलाकर तेजस्वी यादव प्रशांत किशोर को झटका देने के मूड में हैं।
आपको बता दें कि बीते 25 जुलाई को बिहार के सिवान में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस के एक जवान के द्वारा एके 47 से फायरिंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को संसद में उठाया और खूब बवाल हुआ। राहुल गांधी का साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जोरदार तरीके से दिया।
इसके बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से 7 अगस्त को मुलाकात की और कहा कि एके 47 चलाने का आदेश देने वाले सिवान के एसपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया था। तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर कहा कि एक सिपाही को बली का बकरा बनाने से काम नहीं चलने वाला है।
तेजस्वी ने कहा कि यह कोई साधारण बात नहीं है कि छात्रों के प्रदर्शन पर एके 47 से फायरिंग की गई। इस विषय पर न देश के गृह मंत्री बोल रहे हैं और न राज्य के गृह मंत्री। बता दें कि बिहार में गृह विभाग की कमान सीएम सम्राट चौधरी के पास ही है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूरे मामले पर जनता के बीच आकर अपनी बात रखने की मांग की है।
दरअसल तेजस्वी यादव को पता है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव अगर बिहार आते हैं तो बिहार में छात्रों पर चला एके 47 का मुद्दा एक बार फिर से गरम होगा। उधर देश भर में जेन जी भाजपा से बुरी तरह नाराज दिखाई दे रहा है। हालांकि पीएम मोदी से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक जेन जी को मनाने में जुटे हैं लेकिन मूल बात यह है कि जेन जी भाजपा के हिंदु मुसलमान वाले नैरेटिव को पूरी तरह से खारिज कर रहा है।
जेन जी इफेक्ट ने भाजपा को उसके 35 साल पुराने गढ़ यानी बांकीपुर में ही ध्वस्त कर दिया तो उधर मध्यप्रदेश के दतिया में भी भाजपा को जेन जी ने मजा चखा दिया। हालांकि बिहार में हुए उपचुनाव में जेन जी का समर्थन जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर को मिला। तेजस्वी यादव…. राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बिहार बुलाकर जेन जी इफेक्ट को मजबूत बनाने की कोशिश में है।
also read: Sawan: सावन के महीने में हरी हरी चूड़ियां जरुर पहननी चाहिए। जानिए इसके फायदे और नियम…..
