Ekadashi: सनातन धर्म में हर चंद्र पखवाड़े में आने वाली एकादशी का खास महत्व होता है। साल भर में 24 एकादशी पड़ती है और इन सभी 24 एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है। प्रत्येक महीने में दो एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इनका बेहद धार्मिक एवं पौराणिक महत्व होता है।
आषाढ़ महीने में पड़ने वाली देवशयनी एकादशी का तो और विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा में चले जाते हैं और पूरा दायित्व भगवान भोलेनाथ के पास चला जाता है। इसी दिन से चातुर्मास का प्रारंभ माना जाता है। देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
इस साल यानी वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी 25 जुलाई यानी शनिवार को पड़ रही है। यह दिन ज्योतिषीय उपायों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप कुछ खास उपाय करती हैं तो आपके जीवन में आने वाली समस्त परेशानियां दूर हो सकती हैं। इतना ही नहीं देवशयनी एकादशी के दिन करने वाले उपायों से आपके जीवन में धन का योग भी बन सकता है।

सूर्योदय से पूर्व स्नान का करें संकल्प: देवशयनी एकादशी के दिन हर हिंदू को सूर्योदय से पूर्व स्नान का संकल्प करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसके उपरांत मन में भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प करना चाहिए। ऐसा करने से दरिद्रता और रोग बीमारी दूर भागते हैं।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा: देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा एक साथ करना मंगलदायक होता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करने से धन लाभ की संभावना प्रबल होती है। मान्यता है कि चतुर्मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी योग निद्रा में चली जाती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ उन्हें लाल सिंदूर भी अर्पित करना चाहिए।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें: जीवन में धन लाभ का योग चाहिए तो मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इस दिन घर में विष्णु पुराण का पाठ करने से घर में बरकत आती है। विष्णु पुराण का पाठ करते समय घी का दीपक अवश्य प्रज्जवलित करें।
तुलसी के पौधे की करें पूजा: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। तुलसी के पौधे को विष्णु प्रिया माना जाता है। देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पौधे की पूजा करने से आपको खास लाभ मिल सकते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा करने से विष्णु जी की असीम कृपा बनीं रहती है। हालांकि इस दिन तुलसी पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि एकादशी के दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला उपवास करती हैं।
आस्था और विश्वास से बढ़कर कुछ नहीं होता। अगर आप भी देवशयनी एकादशी के दिन यहां पर बताए गए उपायों को आजमाएंगे तो आपके जीवन से आर्थिक संकट दूर हो सकता है। कभी भी आपको धन की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपको विभिनन जगहों से धन के लाभ का विशेष योग बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय विश्वासों और पौराणिक ग्रंथों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा, विवेक और आवश्यकता अनुसार निर्णय लें।
