10th board

10th board exam tips: इन टिप्स को अपनाकर 10वीं बोर्ड की परीक्षा में ला सकते हैं अच्छे अंक

17 फरवरी से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. इस दौरान राज्य भर से कई छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। हालांकि, कई छात्रों की यह शिकायत होती है कि उन्होंने हर प्रश्न का उत्तर सही तरीके से दिया था, फिर भी अच्छे अंक नहीं मिल पाते हैं। इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है, और क्या कुछ विशेष तरीके हैं जिनसे आपके उत्तर बेहतर हो सकते हैं और आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं?

उत्तर लिखते वक्त ये बातें रखें ध्यान में
जब भी आप परीक्षा में उत्तर लिख रहे हों, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपने प्रश्नों के नंबर सही तरीके से लिखे हैं। वह सुझाव देते हैं कि प्रश्न के नंबर को पेज के बाएं मार्जिन में लिखें। जैसे यदि आप प्रश्न संख्या 5 का उत्तर दे रहे हैं, तो 5 को बाईं तरफ लिखें। इसके अलावा, जब एक प्रश्न में कई छोटे–छोटे भाग होते हैं, जैसे 5(a), 5(b), या 5(i), 5(ii), तो इन छोटे प्रश्नों को दाहिनी ओर ठीक से लिखें। यह न केवल उत्तर को व्यवस्थित बनाता है, बल्कि इसे पढ़ने और समझने में भी आसानी होती है।

10th board exam tips

उत्तर लिखने के बीच में खाली लाइन छोड़ें
जब आप दो प्रश्नों का उत्तर लिख रहे हों, तो दोनों उत्तरों के बीच एक खाली लाइन छोड़ें। यह खाली लाइन आपके उत्तर को अधिक व्यवस्थित बनाती है और जब परीक्षक कॉपी चेक करते हैं, तो उन्हें अलग–अलग प्रश्नों के उत्तर आसानी से ढूंढने में मदद मिलती है।

महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट या अंडरलाइन करें
उत्तर लिखते वक्त, जो भी महत्वपूर्ण बिंदु हों, उन्हें हाईलाइट या अंडरलाइन करना बहुत जरूरी है। यदि आप किसी खास पॉइंट पर जोर देना चाहते हैं, तो उसे ब्लैक पेन से अंडरलाइन करें और उसके नीचे एक सीधी रेखा खींचें। इस प्रक्रिया से आपके उत्तर को और अधिक स्पष्टता मिलती है और परीक्षक को पढ़ने में कोई समस्या नहीं होती। उदाहरण के तौर पर, यदि आपसे किसी निबंध के बारे में पूछा गया है, जैसे “तीन अलग–अलग चीजों के बारे में निबंध लिखें“, तो सबसे पहले निबंध का शीर्षक लिखकर उसे अंडरलाइन करें, फिर निबंध के बिंदुओं को व्यवस्थित रूप से लिखें।

10th board exam tips

साफ–सुथरे और सुसंगत उत्तर लिखें
इसके अलावा, जब भी आप उत्तर लिखें, तो उसका लिखावट साफ और पढ़ने में आसान होना चाहिए। गलती से लिखे गए शब्दों को मिटाने के बजाय, उन्हें सही तरीके से लिखने की कोशिश करें। इसके अलावा, अच्छे और स्पष्ट हैंडराइटिंग से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

निबंध या लंबे उत्तर में शीर्षक और बिंदु अंडरलाइन करें
अगर आप निबंध लिख रहे हैं, तो सबसे पहले उसका शीर्षक लिखकर उसे अंडरलाइन करें। इसके बाद, निबंध के प्रमुख बिंदुओं को अंडरलाइन करें, जैसे परिचय, लाभ, हानि, निष्कर्ष आदि। यदि आपने निबंध में इन बिंदुओं को अंडरलाइन किया है, तो यह परीक्षक के लिए यह समझने में आसान होगा कि आपने क्या क्या प्रमुख बिंदु कवर किए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *