WhatsApp Image 2022 08 23 at 2.53X.18 PMX

आसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के कुल 9 मैचों के शेड्यूल बदल दिया गया है | आसीसी ने भारत बनाम पाकिस्तान समेत कुल 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया है | इस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बिच होने वाला महामुकाबला अब एक दिन पहले आयोजित होगा | ये महामुकाबला रविवार 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना था, लेकिन अब इसे 14 अक्टूबर को उसी स्थान पर आयोजित करने का फैसला किया गया है |

ENG vs AFG 1

वहीं दिल्ली में अफगानिस्तान इंग्लैंड का मैच 14 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन अब इसे एक दिन बाद 15 अक्टूबर को खेला जायेगा |

dm 220910 INET CRIC asiacup sl pak final prv qatarairways global

हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को खेला जायेगा और लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलिया का मैच एक दिन पहले यानि 13 अक्टूबर की बजाय 12 अक्टूबर को खेला जाएगा |

Bangladesh Vs New Zealand Cricke

इसी तरह बांग्लादेश के खिलाफ न्यूज़ीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाना था, जो कि दिन का मुकाबला था | लेकिन अब इसे एक दिन पहले 13 अक्टूबर को डेनाईट मैच के रूप में तब्दील किया गया है |

355871

10 अक्टूबर को धर्मशाला में होने वाले इंग्लैंड और बांग्लादेश के बिच होने वाले मुकाबले में मामूली बदलाव किया गया है | यह मैच पहले डेनाईट मैच था लेकिन अब इसे डे मैच कर दिया गया है | ये मैच अब 10:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा |

istockphoto 1403884717 170667a

लीग चरण के अंत के मैचों के तीन बदलाव हुए है | 12 नवंबर के डबलहेडर मुकाबले को एक दिन पहले 11 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया है | ऐसे में पुणे में आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश सुबह 10:30 बजे और कोलकाता में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजे खेले जाएंगे | और 11 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बिच होने वाले मैच को 12 नवंबर को शिफ्ट किया गया है |

हालांकि सभी मैचों के वेन्यु वही जो आसीसी ने पहले जारी किये थे | मैच स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *