71lrm05o nicholas pooran

निकोलस पूरन ने टी-20 क्रिकेट में कमाल कर दिया, वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज इतिहास रचते हुए 2 बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं | वेस्ट इंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का तोड़ हाल ही में खेले गये मेजर क्रिकेट लीग के फाइनल में था और ना ही वे भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में गेंदबाजों के काबू में आ पाए हैं | भारत अभी वेस्ट इंडीज से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है जिसके 2 मुकाबले हो चुके है और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है | इन दोनों मैचों में निकोलस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच पलटने का काम किया है | इसी दौरान दुसरे टी-20 मैच में उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं |

desktop wallpaper holder promises west indies will look after nicholas pooran nicholas pooran

अगर निकोलस पूरन की क्रिकेट करियर की बात की जाए तो इन्होंने सितंबर 2016 में वेस्ट इंडीज के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था | मई 2022 में पूरन को सीमित ओवेरों के क्रिकेट में वेस्ट इंडीज टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया था , लेकिन उसी साल नवंबर 2022 में उन्होंने वेस्ट इंडीज टीम की कप्त्तानी छोड़ दी | पूरन वेस्ट इंडीज के घरेलु क्रिकेट में त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए और आईपीएल में लखनऊ सुपर जयंटस के लिए खेलते हैं |उन्होंने अभी तक वेस्ट इंडीज के लिए 61 वनडे, 77 टी-20 और आईपीएल के 62 मैच खेल चुके हैं|

09pooran

अब बात करते हैं उनके द्वारा बनाये गये 2 बड़े रिकॉर्ड के बारे में, पहला रिकॉर्ड है वे भारत के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा अर्द्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं | आपको बता दे की बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरन ने पहले मैच में 2 छक्के और दुसरे मैच में 4 छक्के जड़े थे, इसी के साथ वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गये हैं , उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दसुन शनाका, आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, वेस्ट इंडीज के एविन लुईस और किरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया | पूरन ने अभी तक भारत के खिलाफ 30 छक्के जड़े हैं, जबकि शनाका और मैक्सवेल ने 28-28 छक्के जड़े हैं, और पोलार्ड ने 27 छक्के लगाये हैं |

nicholas pooran west indies player

इसके अलावा पूरन ने दुसरे मैच अर्द्धशतक जड़ते ही एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है | वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं | उन्होंने टी-20 में भारत के खिलाफ 5 अर्द्धशतक लगा चुके हैं | इसी के साथ वे इंग्लैंड के जोस बटलर, साउथ अफ्रीका के डीकॉक और न्यूज़ीलैंड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ दिया है , इन बल्लेबाजो ने भारत के खिलाफ 4-4 अर्द्धशतक लगाये थे |

आपको क्या लगता है भारत यह टी-20 सीरीज जीत पाएगी या नहीं हमें कमेन्ट कर जरुर बताए |

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *