collageX X2023 02 24T180220.968X

रेलवे द्वारा होली में यात्रियों की सुविधा को लेकर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. बता दें की छह जोड़ी और भी ट्रेने चलाने का फैसला पूमरे की तरफ से लिया गया है. इन ट्रेनों का परिचालन जबलपुर, पुणे, कोटा शहर के अलावे अन्य राज्यों के बीच भी होगा. यात्रियों को 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना पहले हीं दी जा चुकी है. दरअसल इस बात की जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा दी गयी है. आइये अब हम अपने इस चर्चा के बीच आपको उन छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन की जानकारी देते हैं.

imagesXX29X

तो सबसे पहले हम बात करते है जबलपुरदानापुरजबलपुर होली सुपरफास्ट स्पेशल की. 6 मार्च को 02191 जबलपुरदानापुर होली सुपरफ़ास्ट स्पेशल ट्रेन रात के समय 8:05 मिनट पर जबलपुर से खुलेगी और अगले हीं दिन दानापुर सुबह 8:45 मिनट पर पहुंचा देगी. फिर 02192 दानापुरजबलपुर होली सुपरफ़ास्ट वापसी में 7 मार्च को सुबह 11:30 बजे दानापुर से खुलेगी. वहीं रात के समय 12:10 मिनट पर जबलपुर पहुंचेगी.

अब बात करते हैं रानी कमलापतिदानापुररानी कमलापति होली सुपरफ़ास्ट स्पेशल ट्रेन की. 5 और 12 मार्च को 02155 रानी कमलापतिभोपाल होली सुपरफ़ास्ट दोपहर 2:20 मिनट पर रानी कमलापति यानी भोपाल से खुलेगी. वहीँ अगले दिन दानापुर सुबह 8:45 पर पहुंचेगी. वहीँ वापसी में यह गाड़ी 6 और 13 मार्च को 02156 दानापुररानी कमलापति होली सुपरफ़ास्ट स्पेशल सुबह 11:30 बजे दानापुर से खुलेगी और अगले हीं दिन कमलापति सुबह 5:50 मिनट पर पहुंचेगी.

railways pti

अब बात करते हैं कोटादानापुरकोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल की. 4 और 10 मार्च को 09817 कोटादानापुर होली एक्सप्रेस स्पेशल सुबह9:50 मिनट पर कोटा से खुलेगी और अगले हीं दिन दानापुर सुबह 8:45 पर पहुंचेगी. फिर 5 और 11 मार्च को वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुरकोटा होली स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 11:30 बजे दानापुर से खुलेगी और अगले हीं दिन कोटा सुबह 9 बजे तक पहुंचा देगी.

आइये अब हम इस ट्रेन की सूचि में बात करते हैं पुणेदानापुरपुणे स्पेशल की. यह ट्रेन 4 मार्च को 01123 पुणेदानापुर स्पेशल रात के समय 7:55 मिनट पर पुणे से खुलेगी और अगले हीं दिन 6 मार्च को दानापुर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी. फिर 6 मार्च को दानापुर से वापसी में गाड़ी संख्या 01124 दानापुरपुणे स्पेशल सुबह 6:30 बजे खुलेगी और अगले हीं दिन पुणे शाम के समय 6:45 मिनट पर पहुंचेगी.

90316080

चलिए अब हम जानते हैं लोकमान्य तिलकसमस्तीपुरलोकमान्य तिलक सुपरफ़ास्ट स्पेशल की. 2 और 5 मार्च को 01043 लोकमान्य तिलकसमस्तीपुर सुपरफ़ास्ट स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई से दोपहर के समय 12:15 पर खुलेगी और अगले हीं दिन पाटलिपुत्रा स्टेशन पर शाम के समय 5:10 मिनट पर रुकते हुए समस्तीपुर रात के समय 9:15 मिनट पर पहुंचेगी. 3 और 6 मार्च को 01044 समस्तीपुरलोकमान्य तिलक सुपरफ़ास्ट स्पेशल वापसी में रात के समय 11:20 मिनट पर समस्तीपुर से खुलेगी और देर रात 2:20 मिनट पर पाटलिपुत्र में रुकते हुए अगले हीं दिन लोकमान्य तिलक सुबह के समय 7:40 मिनट पर पहुंचेगी.

अब आखिरी में बात करते हैं वलसाडमालदा टाउनवलसाड स्पेशल ट्रेन की. 2,9,16 और 23 मार्च को गाड़ी संख्या 09011 वलसाडमालदा टाउन स्पेशल रात के समय 10:15 मिनट पर वलसाड से खुलेगी और शनिवार को पटना जंक्शन पर देर रात 1:40 मिनट पर रुकते हुए सुबह मालदा 9:30 बजे पहुंचेगी. फिर 5,12,19 और 26 मार्च को वापसी में गाड़ी संख्या 09012 मालदा टाउनवलसाड स्पेशल रविवार के दिन मालदा टाउन से सुबह 9:05 मिनट पर खुलेगी और पटना में शाम के समय पटना में 6:10 मिनट पर रुकते हुए रात के समय 2 बजे मंगलवार को वलसाड पहुंचेगी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *