WhatsAppXImageX2023 02 17XatX11.55X.14XAMX

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा ने जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही बीसीसीआई ने भी इसे स्वीकार लिया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में चौकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने यह तक कह दिया था कि मैच फिट रहने के लिए कई खिलाड़ी इंजेक्शन का सहारा लेते है। उन्होंने अन्य कई गंभीर बातों को उजागर किया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा को अपना पक्ष रखने को कहा था जिसके जवाब में चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

WhatsAppXImageX2023 02 17XatX11.56X.35XAMXX1XX e1676615487352

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने टी 20 वर्ल्ड कप 2022 की हार के बाद पूरी सिलेक्शन कमिटी को बर्खास्त कर दिया था। जिसमें चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा भी शामिल थे। चेतन शर्मा का यह दूसरा कार्यकाल था। जिसके बाद वह लगातार विवादो में रहे थे। और बीसीसीआई द्वारा उन्हें दुबारा यह जिम्मेदारी देने पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद जी न्यूज द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया। जिसमे अंजाने में चेतन शर्मा वह सब के गया जिससे सुन कर पूरी दुनिया भारतीय क्रिकेट पर सवाल उठा रही है।

WhatsAppXImageX2023 02 17XatX11.56X.35XAMX

चेतन शर्मा द्वारा किए गए कुछ खुलासे :-

  • चेतन शर्मा ने भारतीय टीम की फिटनेस पर कहा था कि टीम इंडिया के खलाड़ी मैच फिट होन के लिए इंजेक्शन लेते हैं।
  • उन्होंने बताया की कैसे टीम प्रबंधन और उनके बीच बमराह की वापसी को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा बुमराह सितंबर में ऑस्ट्रेलिया सीरीज को खेलने के लिए फिट नहीं थे, लेकिन वो फिर भी खेले।
  • चेतन के अनुसार कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच ईगो यानी कि अहंकार की लड़ाई थी।

उन्होंने कई अन्य बड़े खुलासे ने भी किया था। जी न्यूज के इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद से ही चेतन की कुर्सी पर तलवार लटक रही थी। अब उन्होंने खुद ही इस्तीफा देकर अपनी इस भरी चूक पर मोहर लगा दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *