collageX X2023 01 07T180556.103X

वर्ष 2023 में बिहार कैडर के IPS अधिकारीयों में चार डीजी रैंक के अधिकारीयों की सेवानिवृति होगी. इनमे से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर तीन IPS अधिकारी है. आपको बता दें की बिहार में अरविन्द पाण्डेय पदस्थापित हैं. यहाँ डीजी रैंक में अभी बिहार कैडर के कुल 11 अधिकारी हैं, जिनमे से 4 अधिकारीयों की सेवानिवृति इसी वर्ष होनी है. साथ ही साथ 1 अधिकारी जो की एडीजी रैंक के हैं वह भी इसी वर्ष रिटायर हो रहें. इसके अलावे तीन DIG और चार IG भी इसी वर्ष सेवानिवृत होंगे. ऐसे में ही साल 2023 के अंतिम समय तक कुल 12 IPS अधिकारियों के सर्विस समाप्त होने हैं.

ads Uniforms EBC 00000000 1514040612

आपको बताते चलें की इनके अलावे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर शिल्वर्धन सिंह जो की 1986 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी थे वह भी 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत हो जायेंगे. उनके अलावे ए. सीमा राजन जो की 1987 बैच के थे वे भी 30 जून वर्ष 2023 को रिटायर हो जायेंगे. अब हम बात करते हैं अधिकारी मनमोहन सिंह की. मनमोहन सिंह 1988 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी थे. इनकी सेवानिवृति 30 जुलाई 2023 को हो रही है. अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए हम बिहार में सिविल डिफेन्स के डीजी की बात करते हैं. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविन्द पाण्डेय जो की बिहार में सिविल डिफेन्स के डीजी हैं उनकी सेवानिवृति 30 जून 2023 को होगी. आइये अब हम देखते हैं एडीजी रैंक को. तो केन्द्रीय प्रतिनियुक्त पर गये नीरज सिन्हा जो की 1990 बैच के थे उनकी सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2023 को होगी.

आइये अब हम बात करते हैं IG अधिकारी के सेवानिवृति की. 31 दिसम्बर 2023 को सुरेश प्रसाद चौधरी की सेवानिवृति होनी है. सुरेश प्रसाद चौधरी पूर्णिया प्रमंडल के आईजी हैं. पंकज सिन्हा जो की तिरहुत के आईजी हैं उनकी सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2023 को होनी है. नवल किशोर सिंह जो की पुलिस आधुनिकीकरण के आईजी हैं उनकी सेवानिवृति 31 अक्टूबर 2023 को होनी है. वहीँ ललन मोहन प्रसाद जो की मिथिला रेंज के आईजी हैं उनकी सेवानिवृति 31 अक्टूबर 2023 को होनी है.

ss

अब हम बात करते हैं लिस्ट में शामिल तीन डीआईजी की. डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीन जो की चंपारण रेंज के डीआईजी हैं उनकी सेवानिवृति 28 फ़रवरी 2023 को होनी है. वहीँ अश्विनी कुमार जो की विजिलेंस के डीआईजी हैं उनकी उनकी सेवानिवृति 31 दिसम्बर 2023 को होनी है. साथ ही साथ अरविन्द कुमार जो की होम गार्ड के डीआईजी हैं उनकी सेवानिवृति 31 जनवरी 2023 को होनी है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *