yusuf 1

अपने क्रिकेट करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को यादगार बनाने की कोशिश हर खिलाड़ी करता है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने डेब्यू मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनके डेब्यू मैच में बड़े रिकॉर्ड बने। आज हम बात करने वाले हैं उन चार भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके डेब्यू मुकाबले में इतिहास रचा गया था।

1) रोहित शर्मा का शानदार दोहरा शतक

rohitX264

सफेद गेंद क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं और इन्होंने एक नहीं बल्कि दो दोहरे शतक वनडे क्रिकेट में लगा रखे हैं। श्रीलंका के खिलाफ 2014 में ईडन गार्डन के मैदान पर रोहित शर्मा ने ऐतिहासिक 264 रन की पारी खेली थी जो कि वनडे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी थी।

karn

इसी मैच में कर्ण शर्मा ने अपना डेब्यू किया था। हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

2) युवराज सिंह के द्वारा छह छक्के

rohitXdebut

टी20 विश्व कप के पहले संस्करण में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की बुरी तरह से पिटाई की थी और छह गेंदों में छह छक्के लगा दिए थे। यह एक एतिहासिक रिकॉर्ड था और इसी मैच में रोहित शर्मा का डेब्यू भी था। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला।

3) भारत बना t20 विश्व चैंपियन

yusuf

भारतीय टीम यूसुफ पठान के डेब्यू मुकाबले में टी-20 विश्व कप की चैंपियन बनी थी। पठान ने पाकिस्तान के विरुद्ध 2007 टी-20 विश्व कप फाइनल में अपना पहला t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था और 8 गेंदों में 15 रन की पारी भी खेली थी। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में विश्व चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।

4) वीरेंद्र सहवाग का दोहरा शतक

rahul sharma

तेजतर्रार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई का वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। 2011 में इंदौर के मैदान पर यह रिकॉर्ड बना था। इस मैच में राहुल शर्मा ने अपना डेब्यू किया था और वीरेंद्र सहवाग की इस पारी ने उनका डेब्यू खास बना दिया।

आपको इनमें से कौन सा रिकॉर्ड सबसे लाजवाब लगता है ? कमेंट में हमें बताएं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *