WhatsAppXImageX2022 11 16XatX8.58X.33XAMXX1XX

आइपीएल 2023 के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी नई टीम बनाना शुरू कर दिया है। जिन टीमों को पिछले साल अच्छे नतीजे मिले थे उन्होंने तो अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखा है। वही सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी टीमों ने तो अपने कप्तान को हो बाहर का रास्ता दिखा, एक नई टीम बनाने की योजना बनाई है। हैदराबाद ने केन विलियमसन को 14 करोड़ रुपए में पिछले साल रिटेन किया था विलियमसन के लिए हैदराबाद ने डेविड वार्नर और राशिद खान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था मगर इस साल केन विलियमसन को टीम ने निकलकर सबको चौंका दिया। वही पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को भी टीम मैनेजमेंट ने बाहर कर दिया है। साथ ही शिखर धवन को 2023 सीजन की कप्तानी सौंपी गई है। सीएसके ने भी लेजेंडरी ड्वेन ब्रावो को बाहर का रास्ता दिखाया है। आइपीएल का नया सीजन भी मजेदार होने वाला हैं हम आपको बताते है उन रिलीज खिलाड़ियों के बारे में, साथ ही टीमों के पास कितनी राशि बची है नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए।

टीमों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

WhatsAppXImageX2022 11 16XatX8.58X.33XAMX

राजस्थान रॉयल्स

Released Players – अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका.

पर्स में शेष राशि – 13.2 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स 

Released Players – शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बार, श्रीकर भारत, मनदीप सिंह

पर्स में शेष राशि – 19.45 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Released Players – जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड

पर्स में शेष राशि –8.75 करोड़

लखनऊ सुपर जाएंट्स

Released Players – एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम

पर्स में शेष राशि – 23.35 करोड़

गुजरात टाइटंस

Released Players – रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन

पर्स में शेष राशि – 19.25

कोलकाता नाईट राइडर्स

Released Players – पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमक करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख सलाम, शेल्डन जैक्सन

पर्स में शेष राशि – 7.05 करोड़

पंजाब किंग्स

Released Players – मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, रितिक चटर्जी

पर्स में शेष राशि – 32.2 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स

Released Players – ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन

पर्स में शेष राशि – 20.45 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

Released Players – केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद

पर्स में शेष राशि – 42.25 करोड़

मुंबई इंडियंस

Released Players – कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थंपी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स

पर्स में शेष राशि – 20.55 करोड़

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *