टी 20 वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है. भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप सुपर 12 का दुसरा मुकाबला खेल रही है. भारतीय टीम का आज का मुकाबला सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ जारी है. साढ़े 12 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम ने नीदरलैंड के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय टीम ने विराट कोहली के 44 गेंदों में 62 रन और सूर्य के 25 गेंदों में 51 रनों की मदद से 2 विकेट विकेट खोकर 179 रन बनाए. कोहली-सूर्या से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाएं. लेकिन एकबार फिर से के एल राहुल ने अपने फैन्स को निराश किया है उन्होंने 12 गेंदों में महज 9 रन बनाया और पवेलियन लौट गए.

टी20 इंटरनेशल मैच में कोहली ने अपने करियर का 35 वां अर्धशतक पूरा किया वहीँ कप्तान rohit sharma ने अपने अन्तराष्ट्रीय करियर का 29 वां अर्धशतक लगाया. यह पहला मौका है जब भारत और नीदरलैंड का सामना टी 20 मैच में हो रहा है. प्रीवियस मैचों की बात करें तो भारतीय टीम सुपर-12 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से मात देकर आ रही है वहीँ नीदरलैंड बांग्लादेश से हार कर आ रही है. ऐसे में नीदरलैंड लगातार दूसरी हार से बचना चाहेगा. वहीँ भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाएगी.
