seminar

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा पटना सिटी द्वारा हाजीगंज स्थित सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी के प्रांगण में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें किस प्रकार फर्जीवाड़े से बचा जा सके की जानकारी प्राप्त की गई ताकि खून पसीने की गाढ़ी कमाई पलक झपकते ही न गायब हो जाए।

3a7aac42 630a 4741 8ee8 d9a87c2997b1

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन अमित आनंद एवं सचिव रोटेरियन रवि शंकर प्रीत ने किया।कार्यक्रम में रोटरी पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन राजेश बल्लभ, रोटेरियन अनंत अरोड़ा, रोटेरियन बिजय कुमार यादव,रोटेरियन शशि शेखर रस्तोगी, सर्वोदय इन्फेंट अकैडमी के निदेशक के के सिंह ,रोटेरियन रव्यांशु प्रीत एवं पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक श्री आनंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।उपस्थित व्यापारियों एवं बच्चों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जिससे इंटरनेट एवं नेट बैंकिंग से होने वाले फर्जीवाड़े से बचा जा सके।मंच संचालन रोटेरियन पंकज किशोर सिंह ने किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *